- Dainik Bhaskar Hindi
- Health
- During Diwali Festival Caring Tips For Asthma Patients
दैनिक भास्कर हिंदी: दीवाली के दिन पटाखों के धुएं से बचने के लिए अस्थमा पेशेंट ऐसे रखें ख्याल

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। दीवाली के त्योहार पर बड़ी मात्रा में पटाखे चलाएं जाते हैं। इससे प्रदूषण की समस्या बहुत बढ़ जाती है। ऐसे में उन लोगों को बहुत दिक्कत होती है, जिन्हें खासी, थ्रोट इंफेक्शन जैसी बीमारी है। अस्थमा पेशेंट के लिए सांस लेना बहुत मुश्किल होता है। अगर आपके घर में भी ऐसा कोई व्यक्ति है, जो इस तरह की बीमारी से परेशान है तो हम आपको बता रहें है कुछ ऐसे टिप्स। जिनकी मदद से आप अस्थमा पेशेंट की मदद कर सकते हैं।
- दीवाली के पहले घर में सफाई होती है। इस दौरान आपको काफी डस्ट का सामना करना पड़ता है। अगर आपके घर में साफ सफाई हो रही है तो कोशिश करें आप वहां न जाएं और अगर जाना पड़ भी रहा है तो मास्क पहन लें।
- दीवाली के दिन पटाखे चलाएं जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि उस दिन अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। घर के पर्दे, खिड़कियां और दरवाजे उस समय बंद रखें, जब आस-पास के लोग पटाखे चला रहे हों।
- दीवाली पर आपकी सेहत ठीक रहे इसके लिए जरुरी है कि आप फुल स्लीव कपड़े पहने और भूखे पेट न रहें। शरीर को गर्माहट देनेवाली चीजों का सेवन करें। बॉडी में एनर्जी की कमी ना होने दें।
- विटामिन डी का सेवन करें। हल्की धूप के दौरान योग, मेडिटेशन और एक्सर्साइज जरूर करें। ताकि मन शांत रहे और आप खुद को मजबूत महसूस करें।
- इस दौरान अपना इनहेलर हर समय साथ रखें। बहुत गर्म या नमी वाले स्थान पर जाने से बचें। क्योंकि इस दौरान धुआं, पलूशन, मोल्ड पोर्स ज्यादा फैलने की संभावना रहती है। अगर घर से बाहर निकलना ही पड़े तो निकलते समय सूती कपड़ा या मास्क हर समय अपने साथ रखें और पटाखों के धुएं से बचने के लिए इसका इस्तेमाल करें।
- इसके अलावा परेशानी से बचने के लिए अपने डॉक्टर की सलाह जरुर लें। क्योंकि अपने पेशंट की कंडीशन को एक डॉक्टर से बेहतर कोई नहीं जान सकता। हर पेशंट की स्थिति अलग-अलग होती है और इसके अनुसार डॉक्टर ही बेहतर सलाह दे सकते हैं। इस तरह आप अपनी सेहत का बेहतर ख्याल रख सकते हैं।
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: Diwali Festival: खास अंदाज में मनाएं दीवाली का त्योहार, बच्चों के साथ जरुर करें ये काम
दैनिक भास्कर हिंदी: तनातनी के बीच पाक ने लौटाई भारत की दिवाली मिठाई,पहले की थी स्वीकार
दैनिक भास्कर हिंदी: दीवाली पर पार्लर जाने का नहीं है टाइम, ऐसे करें मेकअप और दिखें खूबसूरत
दैनिक भास्कर हिंदी: गुजिया के बिना अधूरा है त्योहार, दीवाली पर बनाएं खोया गुजिया
दैनिक भास्कर हिंदी: दीवाली पर पुरानी चीजों से सजाएं घर, देंगे ज्यादा क्रिएटिव लुक