कोविड19 : नोएडा में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 300 पार, 209 मरीज ठीक हुए

Kovid 19: 300 patients crossed in Noida, 209 patients recover
कोविड19 : नोएडा में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 300 पार, 209 मरीज ठीक हुए
कोविड19 : नोएडा में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 300 पार, 209 मरीज ठीक हुए

गौतमबुद्धनगर , 21 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में आज नौ नये मामले सामने आए हैं, जिसके बाद ये आंकड़ा 300 पार पहुंच गया है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया, एक 36 वर्षीय पुरुष जो की सेक्टर 81 नोएडा के निवासी है, प्राइवेट लैब में जांच कराने के बाद उन्हें पॅजिटिव घोषित किया गया। जिसके बाद उन्हें शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। नोएडा के गांव नगला फेस 2 के रहनी वाली एक 25 वर्षीय महिला जांच के बाद संक्रमित पाई गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिये एसएसपीजीएचटीआई में भर्ती किया गया है।

उन्होंने, नोएडा के सेक्टर 11 गांव झुंडपुरा के रहने वाले 67 वर्षीय बुजुर्ग, जांच के बाद संक्रमित पाए गए। जिसके बाद उन्हें शारदा अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक 28 वर्षीय पुरूष जो की ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर सुतयाना के निवासी है, जांच के बाद संक्रमित मिले। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिये शारदा अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उन्होंने कहा, ग्रेटर नोएडा के कासना निवासी एक 20 वर्षीय लड़का संक्रमित मिला है। जिसके बाद उसे शारदा अस्पताल में भर्ती किया गया। एक 40 वर्षीय पुरुष जो की नोएडा एक्सटेंशन ग्रेटर नोएडा के निवासी है। सरकारी लैब में जांच के बाद संक्रमित मिला, जिसके बाद उन्हें जिम्स में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया, एक 29 वर्षीय पुरुष जो की नोएडा के गांव नगला फेस 2 का निवासी है, प्राईवेट लैब में जांच के बाद संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद उसे शारदा अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक 52 वर्षीय पुरुष जो की किला कॉलोनी जेवर का निवासी, सरकारी लैब में जांच के बाद संक्रमित पाया गया। जिसके बाद उसे एसएसपीजीएचटीआई में भर्ती किया गया है। एक 60 वर्षीय महिला जो की दादरी छेत्र के छोलास गांव की निवासी संक्रमित पाये जाने के बाद जिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है।

उन्होंने बताया, आज दो मरीजों को घर भेजा गया है, जिसमें एक 52 वर्षीय पुरुष को शारदा अस्पताल से घर भेजा गया, वहीं एक 38 वर्षीय पुरुष को जिम्स अस्पताल से घर भेजा गया है।

सुनील दोहरे ने बताया, आज 45 रिपोर्ट जिम्स अस्पताल से मिली है जिसमें एक रिपोर्ट पॉजिटिव मिला, वहीं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स (एनआईबी) से 21 रिपोर्ट मिली, जिसमे से 2 रिपोर्ट पॉजिटिव मिला है। वहीं 6 संक्रमित मरीज विभिन्न प्राइवेट लैब में जांच के बाद इलाज के लिये स्वास्थ्य विभाग के पास आये हैं।

आपको बता दें की जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 302 हो गई। इनमें से 209 अब तक स्वस्थ हो कर घर जा चुके है तो वहीं अब तक संक्रमण से 5 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में अब कुल 88 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Created On :   21 May 2020 1:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story