कोविड-19 : 31 मार्च तक बंद रहेगा दिल्ली जिमखाना क्लब

Kovid-19: Delhi Gymkhana Club will remain closed till 31 March
कोविड-19 : 31 मार्च तक बंद रहेगा दिल्ली जिमखाना क्लब
कोविड-19 : 31 मार्च तक बंद रहेगा दिल्ली जिमखाना क्लब
हाईलाइट
  • कोविड-19 : 31 मार्च तक बंद रहेगा दिल्ली जिमखाना क्लब

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के प्रीमियर क्लबों में से एक दिल्ली जिमखाना क्लब को शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया।

देश में कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे और उससे बचने के उपायों के तहत दिल्ली जिमखाना क्लब को बंद किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था। इसी के बाद दिल्ली जिमखाना क्लब को बंद करने का फैसला लिया गया।

दिल्ली जिमखाना क्लब हालांकि बीते कुछ दिनों से आंशिक रूप से बंद था।

Created On :   20 March 2020 7:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story