अफ्रीका में कोविड-19 के 7 लाख से ज्यादा मामले दर्ज

More than 7 lakh cases of Kovid-19 registered in Africa
अफ्रीका में कोविड-19 के 7 लाख से ज्यादा मामले दर्ज
अफ्रीका में कोविड-19 के 7 लाख से ज्यादा मामले दर्ज
हाईलाइट
  • अफ्रीका में कोविड-19 के 7 लाख से ज्यादा मामले दर्ज

अदीस अबाबा, 20 जुलाई (आईएएनएस)। अफ्रीकी महाद्वीप में अब तक कोविड-19 के 7,01,573 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

अफ्रीका सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने यह जानकारी दी है।

सिन्हुआ ने बताया कि अफ्रीका सीडीसी ने रविवार को ताजा अपडेट जारी कर कहा है कि पूरे महाद्वीप में अब तक पुष्टि किए गए कोविड -19 मामलों की संख्या शनिवार दोपहर के 6,83,905 मामलों से बढ़कर रविवार सुबह 7,01,573 हो गई।

महाद्वीपीय रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी ने बताया कि महामारी से मरने वालों की संख्या 14,937 बताई है। वहीं इस बीमारी से अब तक 3,69,120 मरीज उबर चुके हैं।

इस पूरे महाद्वीप में वायरस का तेजी से प्रसार हो रहा है। कोरोनावायरस से सबसे अधिक प्रभावित अफ्रीकी देशों में दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, नाइजीरिया, घाना, अल्जीरिया, मोरक्को और कैमरून शामिल हैं।

अफ्रीका सीडीसी ने यह भी कहा है कि मामलों की संख्या में पूरे महाद्वीप में उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र के बाद अब दक्षिणी अफ्रीका क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है। इसके बाद पश्चिम अफ्रीका क्षेत्र तीसरे नंबर पर है।

Created On :   20 July 2020 11:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story