ब्रेन इंटरफेस विकसित करने न्यूरालिंक में इंजीनियरों की भर्ती कर रहे मस्क

Musk recruiting engineers at Neuralink to develop brain interfaces
ब्रेन इंटरफेस विकसित करने न्यूरालिंक में इंजीनियरों की भर्ती कर रहे मस्क
ब्रेन इंटरफेस विकसित करने न्यूरालिंक में इंजीनियरों की भर्ती कर रहे मस्क
हाईलाइट
  • ब्रेन इंटरफेस विकसित करने न्यूरालिंक में इंजीनियरों की भर्ती कर रहे मस्क

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अपनी ब्रेन-मशीन इंटरफेस कंपनी न्यूरालिंक के लिए इंजीनियरों की भर्ती कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इसके लिए पूर्व में न्यूरोसाइंस पृष्ठभूमि में काम करने का अनुभव होना जरूरी नहीं है।

ट्वीट की एक सीरीज में उन्होंने कहा, यह मुख्य रूप से एक इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक (चिप डिजाइन) /मैकेनिकल/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की समस्या है, जो लिंक और सर्जिकल रोबोट के लिए है।

मस्क ने आगे कहा, यदि आपने फोन/वीयरेबल्स (सीलिंग, सिग्नल प्रोसेसिंग, इंडक्टिव चाजिर्ंग, पॉवर एमजीएमटी आदि) की कठिन समस्याओं को हल किया है, तो कृपया न्यूरालिंग इंजीनियरिंग के साथ काम करने पर विचार करें।

ज्यादा मात्रा, उच्च-विश्वसनीयता और कम लागत वाली उत्पादन समस्याओं का समाधान करना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

मस्क ने पहले घोषणा की थी कि न्यूरालिंक अपनी प्रगति को लेकर 28 अगस्त को एक महत्वपूर्ण अपडेट देगी।

लकवाग्रस्त लोगों के लिए उपकरणों को नियंत्रित करने और मस्तिष्क विकारों वाले लोगों को सशक्त बनाने में मदद करने के लिए, न्यूरालिंक ने पिछले साल एक चिप में छोटे मस्तिष्क थ्रेड्स का अनावरण किया था। यह चिप लंबे समय तक चलने वाली है।

मस्क ने रविवार को ट्वीट किया, यह मस्तिष्क / रीढ़ की चोटों को काफी हद तक हल कर देगा और अंतत: एआई सिम्बायोसिस के लिए आवश्यक है।

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ मस्क न्यूरालिंक तकनीक के लिए मानव परीक्षणों की घोषणा कर सकते हैं, जो कि अब तक चूहों और बंदरों पर सफल रही है।

इस साल फरवरी में मस्क ने न्यूरालिंक द्वारा शानदार अपडेट देने का वादा किया था।

Created On :   19 July 2020 4:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story