नीदरलैंड्स चक्रीय अर्थव्यवस्था में बांग्लादेश की सहायता करेगा

- नीदरलैंड्स चक्रीय अर्थव्यवस्था में बांग्लादेश की सहायता करेगा
ढाका, 18 जुलाई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के प्रमुख विकास साझेदारों में से एक के रूप में, नीदरलैंड बदले हुए विकास के परिदृश्य में चक्रीय (सर्कुलर) अर्थव्यवस्था को अपनाने में दक्षिण एशियाई देश की सहायता करेगा।
नीदरलैंड्स के राजा विलेम-अलेक्जेंडर ने गुरुवार को बांग्लादेश के राजदूत मुहम्मद रियाज हमीदुल्ला को यह आश्वासन दिया।
नीदरलैंड के साथ बांग्लादेश का द्विपक्षीय व्यापार लगभग 1.5 अरब डॉलर का है। इसमें बांग्लादेश का निर्यात लगभग 1.2 अरब डॉलर है।
यूरोपीय संघ (ईयू) के देश पहली चक्रीय अर्थव्यवस्था को स्वयं लागू कर रहे हैं। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए, विशेष रूप से चक्रीय अर्थव्यवस्था के लिए पुन: विनिर्माण महत्वपूर्ण है।
भारत में कई उद्योगों ने इन नई परिस्थितियों में यूरोपीय बाजार की मांग पूरा करने की तैयारी कर ली है।
शुक्रवार को नीदरलैंड में बांग्लादेश दूतावास द्वारा जारी एक नोटिस में कहा गया है कि राजा विलेम-अलेक्जेंडर ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के अद्भुत और मजबूत नेतृत्व और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास की सराहना की।
राजदूत रियाज ने बांग्लादेश की स्वतंत्रता के बाद से निरंतर सहयोग के लिए डच सरकार को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि दोनों डेल्टा देश जलवायु परिवर्तन, महिला विकास, टिकाऊ विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, अर्थव्यवस्था जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा सकते हैं।
राजदूत रियाज ने हेग स्थित शाही महल में गुरुवार को राजा के सामने यह प्रतिबद्धता जताई।
संयुक्त राष्ट्र के जल एवं सीवरेज सलाहकार समिति के अध्यक्ष के रूप में, राजा विलेम-अलेक्जेंडर ने 30 साल पहले बांग्लादेश का दौरा किया था।
Created On :   18 July 2020 4:00 PM IST












