- Dainik Bhaskar Hindi
- Health
- New Corona cases rise in France, figure crosses 1 million
दैनिक भास्कर हिंदी: फ्रांस में कोरोना के नए मामलों में वृद्धि, आंकड़ा 10 लाख के पार

हाईलाइट
- फ्रांस में कोरोना के नए मामलों में वृद्धि, आंकड़ा 10 लाख के पार
पेरिस, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। यूरोप में स्पेन के बाद फ्रांस वह दूसरा देश है, जहां कोरोनावायरस के मामलों की संख्या दस लाख के पार पहुंच गई है। यह स्थिति यहां लगातार दूसरे दिन 40,000 से अधिक मामलों के सामने आने से बनी।
यहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटों में शुक्रवार को देश में 42,032 मामलों की पुष्टि हुई है, जिसने गुरुवार को दर्ज 41,661 मामलों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
देश में इस वक्त कुल मामलों की संख्या 1,084,659 है।
यहां मौत का आंकड़ा भी बढ़कर 34,508 तक पहुंच गया है, जिसमें एक में हुई 298 मौतें भी शामिल रही हैं, जो गुरुवार को 162 थी।
बीते 24 घंटों में 976 नए मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने के साथ यहां इस वक्त अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15,008 है।
देश में कोरोनावायरस की इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सरकार को कर्फ्यू की समय सीमा बढ़ानी पड़ी। पेरिस सहित आठ अन्य मुख्य शहरों और 38 अन्य विभागों में इस वक्त कर्फ्यू लागू है।
यहां की कुल 4.6 करोड़ आबादी पर इस वक्त पाबंद है, जिन्हें शुक्रवार रात से जारी प्रतिबंधों के तहत रात के नौ बजे से सुबह के छह बजे तक घर में रहने की सलाह दी गई है।
एएसएन/जेएनएस
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: अपनी प्राइवेसी पॉलीसी पर काम कर रहा फेसबुक
दैनिक भास्कर हिंदी: तेलंगाना में सामने आए कोविड-19 के 1,273 नए मामले
दैनिक भास्कर हिंदी: माइक्रोमैक्स 3 नवंबर को लॉन्च करेगा इन सीरीज स्मार्टफोन
दैनिक भास्कर हिंदी: दिल्ली : डेंगू अभियान में शामिल होंगे गायक शंकर महादेवन
दैनिक भास्कर हिंदी: महिलाओं की तुलना में पुरुष अधिक कोविड एंटीबॉडी बनाते हैं : अध्ययन