अब काएओएस पर टेक्सट पढ़ और ट्रांसलेट कर सकता है गूगल असिस्टेंट

Now Google Assistant can read and translate text on KAOS
अब काएओएस पर टेक्सट पढ़ और ट्रांसलेट कर सकता है गूगल असिस्टेंट
अब काएओएस पर टेक्सट पढ़ और ट्रांसलेट कर सकता है गूगल असिस्टेंट
हाईलाइट
  • अब काएओएस पर टेक्सट पढ़ और ट्रांसलेट कर सकता है गूगल असिस्टेंट

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)। गूगल ने मंगलवार को कहा क गूगल असिस्टेंट के दायरे में भारत में काएओस यूजर्स अब गूगल लेंस का उपयोग पढ़ने, ट्रांसलेट करने और शब्दों का अर्थ जानने के लिए कर सकते हैं।

2019 में गूगल आई/ओ के माध्यम से गूगल ने गूगल लेंस में कैमरा बेस्ड ट्रांसलेशन फीचर जोड़ा था। यह सूचना को विस्तार से जानने के लिए किया गया था। अब लेंस के माध्यम से कोई भी व्यक्ति कैमरे को टेक्सट पर प्वाइंट करके 100 भाषाओं में किसी शब्द का ट्रांसलेशन कर सकता है।

कम्पनी ने अपने बयान में कहा है कि सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफोन में भी यह सुविधा दी जाएगी क्योंकि हमने लेंस से जुड़ी सारी क्षमताओं को गूगल गो में डाल दिया है। इससे भारत में काएओएस पर गूगल असिस्टेंस का उपयोग करने वाले लाखों यूजर्स को फायदा होगा।

यह सुविधा अभी अंग्रेजी एवं कई अन्य भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इनमें हिंदी, बांग्ला, तेलुगू, मराठी और तमिल शामिल हैं। जल्द ही इस सूची में कन्नड़ और गुजराती को भी जोड़ा जाएगी।

Created On :   21 July 2020 4:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story