फ्रांस में दैनिक मौतों की संख्या 7 महीने के शिखर पर

Number of daily deaths in France at the peak of 7 months
फ्रांस में दैनिक मौतों की संख्या 7 महीने के शिखर पर
फ्रांस में दैनिक मौतों की संख्या 7 महीने के शिखर पर
हाईलाइट
  • फ्रांस में दैनिक मौतों की संख्या 7 महीने के शिखर पर

पेरिस, 14 नवंबर (आईएएनएस)। फ्रांस में कोरोनावायरस के कारण 24 घंटे में 932 मौतें हुईं हैं। अप्रेल के बाद एक दिन में हुई मौतों की यह संख्या सबसे बड़ी संख्या है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से बताया कि शुक्रवार को मौतों का आंकड़ा 43,892 पर पहुंच गया। वहीं 24 घंटों में 23,794 नए मामलों के बाद कुल संख्या 19,22,504 हो गई है। इसके साथ ही वह मामलों की संख्या में अमेरिका, भारत और ब्राजील के बाद चौथे नंबर पर है। शुक्रवार को 24 नए रोगी अस्पताल में भर्ती हुए।

30 अक्टूबर के बाद से फ्रांस में देशव्यापी लॉकडाउन लागू है। इसके 6.7 करोड़ निवासी केवल काम करने के लिए, जरूरी सामाना खरीदने या स्वास्थ्य आपातकाल जैसी स्थितियों में ही बाहर निकल सकते हैं। सभी गैर-जरूरी व्यवसायिक गतिविधियां जैसे रेस्तरां, कैफे, बार, सिनेमा और जिम बंद रहेंगे।

गुरुवार को साप्ताहिक ब्रीफिंग में प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने कहा कि यदि वायरस आने वाले दिनों में और फैलता है, तो सरकार और प्रतिबंध बढ़ा सकती है।

एसडीजे/जेएनएस

Created On :   14 Nov 2020 8:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story