पुर्तगाल ने यात्रा के लिहाज से खुद को सुरक्षित घोषित किया

- पुर्तगाल ने यात्रा के लिहाज से खुद को सुरक्षित घोषित किया
नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। यूरोपीय देश पुर्तगाल ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए किए गए बंद के बाद एक बार फिर खुद को विदेशी मेहमानों के लिए खोल दिया है।
देश के पर्यटन प्राधिकरण टूरिस्मो डी पुर्तगाल के अनुसार, देश में स्थिति सकारात्मक हो रही है और 1 जुलाई तक देश का अधिकांश हिस्सा वहां की आबादी पर न्यूनतम प्रतिबंधों के साथ खुल गया।
इसमें कहा गया है कि मई की शुरुआत से ही सक्रिय मामलों और अस्पतालों की संख्या में 50 प्रतिशत की कमी आई। वहीं आईसीयू में मरीजों की संख्या में 70 प्रतिशत की कमी आई है। यह भी कहा गया है कि मरने वालों की संख्या माइनस 70 प्रतिशत है।
बयान में कहा गया है, होटल, रेस्तरां, सुपरमार्केट, स्वास्थ्य सेवाएं, गैस स्टेशन और खेल उपकरण का खुलने का समय सामान्य रहेगा। यह सभी संग्रहालयों, सांस्कृतिक सुविधाओं आदि पर भी लागू होगा। निवासियों या पर्यटकों की आवाजाही और परिवहन पर कोई पाबंदी नहीं है। पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में क्वारंटीन या बंद की कोई स्थिति नहीं है।
पुर्तगाल और कई यूरोपीय गंतव्यों के बीच एयरलाइनों को फिर से खोलने का काम भी चल रहा है।
Created On :   4 July 2020 2:30 PM IST












