नींबू का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हो सकता है खतरनाक! जानिए, कैसे

These health problems can occur due to excessive consumption of lemon
नींबू का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हो सकता है खतरनाक! जानिए, कैसे
Health  नींबू का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए हो सकता है खतरनाक! जानिए, कैसे

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। नींबू के फायदों का जिक्र तो, आपने अक्सर सुना होगा। लेकिन, क्या आप जानते है कि, इसका अधिक सेवन आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। जी हां! ज्यादातर डॉक्टर्स एवं स्वास्थ्य सलाहकार नींबू के सेवन का लाभ बताते है। चाहे सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने की बात हो, सलाद में नींबू का सेवन या फिर शिकंजी पीना..इन सभी तरीके से नींबू का सीमित तौर पर सेवन ही हेल्थ के लिए अच्छा होता है। लेकिन, अगर हम इसका ज्यादा सेवन करने लगे तो ये हमारे स्वास्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल, नींबू के अत्याधिक सेवन से दांतो में सड़न की समस्या हो सकती है। क्योकि नींबू में अन्य फल के तुलना में अधिक एसिड होता है जो हमारे दांतो के लिए अच्छा नहीं है।

22 Ways To Get Rid Of Stomach Pain - Remedies For Upset Stomach

नींबू के ज्यादा सेवन के नुकसान

  • नींबू में टाइरामाइन की मात्रा अधिक होती है, जिसकी वजह से इसका अधिक सेवन करने पर अक्सर लोगों को माइग्रेन और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
  • बहुत अधिक नींबू के प्रयोग से उल्टी, गैस्ट्रोएसोफेगल प्रतिवाह , पेट दर्द जैसे दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। 
  • नींबू में एसिड की मात्रा अधिक होने के कारण अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो, आप को बिल्कुल भी नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए, नींबू के लगातार प्रयोग से आपकी एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। 
  • नींबू के अधिक सेवन से पाचन तंत्र में समस्या हो सकती है, जिससे पेट खराब होने के साथ – साथ खट्टे डकार भी आ सकते है।
नींबू के फायदे

What Happens to Your Body When You Quit Drinking | EatingWell

  • नींबू में विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें, थियामिन, रिबोफ्लोविन, नियासिन, विटामिन बी- 6, फोलेट और विटामिन-ई की थोड़ी मात्रा मौजूद रहती है।
  • नींबू के सीमित सेवन से खराब गले, कब्ज, किडनी और मसूड़ों की समस्याओं में राहत मिलती है।
  • किडनी में स्टोन की समस्या वाले मरीजों को नींबू पानी राहत पहुंचाता है।
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए, वजन कम करने के लिए और शरीर को रिहाइड्रेट व एनर्जाइज करने के लिए नींबू अच्छा माध्यम है। 

 
 

Created On :   14 Aug 2021 10:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story