World Menstrual Hygiene Day: पीरियड्स में रखें इन बातों का ध्यान

World Menstrual Hygiene Day: Keep these things in mind during menstrual
World Menstrual Hygiene Day: पीरियड्स में रखें इन बातों का ध्यान
World Menstrual Hygiene Day: पीरियड्स में रखें इन बातों का ध्यान

डिजिटल डेस्क। हर साल पूरे विश्व में World Menstrual Hygiene Day 28 मई को मनाया जाता है। महिलाएं हर महीने अपने मासिक धर्म से गुजरती हैं। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस को मानाने का प्रमुख कारण है कि माहिलाओं को पीरियड के दौरान स्वच्छता को लेकर जागरुक किया जा सके। चूंकि पीरियड्स 28 दिनों के अंदर आता है, इसलिए इस दिन को 28 मई को मनाया जाता है। साल 2014 में इसकी शुरुआत की गई थी। 

पीरियड्स में कैसे रखें साफ-सफाई
वैसे तो पीरियड्स के दिनों में हर महिने और हर दिन ही साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए, लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो गर्मी के मौसम में गर्मी और पसीने के कारण इन दिनों में एक्स्ट्रा केयर करने की जरुरत होती है। जिससे इंफेक्शन के साथ-साथ इनफर्टिलिटी से संबंधित कोई समस्या न हो। बताते हैं कि मासिक धर्म में महिलाओं को कैसे सफाई और अपनी हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए।

  • पीरियड के दौरान शरीर में बहुत अधिक दर्द होता है, इसलिए इस दौरान गर्म पानी से नहाएं तो इससे शरीर को आराम मिलेगा।  
  • पीरियड के समय हर पांच घंटे में अपना पैड चेंज करते रहना चाहिए और जो लड़कियां टैम्पॉन का यूज करती हैं उन्हें हर दो घंटे में इसे बदलना चाहिए। 
  • समय-समय पर महिलाओं को अपने प्राइवेट पार्ट की सफाई जरुर करनी चाहिए, इससे पीरियड में आने वाली गंध से छुटकारा मिलता है। 
  • ऐसे समय में इंफेक्शन से बचने के लिए समय-समय पर बेडशीट बदलते रहें। 
  • महामारी के समय में अगर आप लापरवाही बरतती हैं तो इससे बुखार, अनियमित पीरियड्स, यूरीनरी टैक्ट इंफेक्शन, पैरों में चकत्ते, गर्भधारण में परेशानी जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। 
  • एक समय पर एक ही पैड का यूज करें। कई बार पीरियड के शुरुआती दिनों में कई महिलाएं ओवर ब्लड फ्लो के कारण एकसाथ दो पैड का यूज करती हैं, इससे वजाइना और आसपास के एरिया में इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। ओवर ब्लड फ्लो की समस्या के लिए नियमित रुप से पैड को बदलते रहें।
  • पीरियड में टाइट पैंट पहनने से बचें। ऐसे समय पर ढीले-ढाले कपड़े पहनना ज्यादा सुविधाजनक होगा। 
  • वजाइना की सफाई नियमित तौर पर करें, अन्यथा इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। इसके लिए गर्म पानी के साथ माइल्ड साबुन का प्रयोग करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   28 May 2019 9:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story