रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन की सीमा के नजदीक हुआ बड़ा हादसा, रूस के विमान में सवार 65 यात्रियों की हुई मौत, रूस के रक्षा मंत्रायल ने जारी किया बयान

यूक्रेन की सीमा के नजदीक हुआ बड़ा हादसा, रूस के विमान में सवार 65 यात्रियों की हुई मौत, रूस के रक्षा मंत्रायल ने जारी किया बयान
  • यूक्रेन की सीमा पर हुआ विमान हादसा
  • हादसे में 65 लोगों की गई जान
  • रूसी मंत्रालय ने दी सूचना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष जारी है। इस बीच युद्ध को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, रूस के इल्यूशिन-76 विमान में सवार 65 यात्रियों की मौत हो गई है। इस हादसे को लेकर न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक खबर छापी है। जिसमें रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि यूक्रेन की सीमा से सटे बेलगोरोद इलाके के पास एक रूसी विमान के क्रैश होने की खबर मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युद्ध के दौरान अगवा किए गए यूक्रेन की सेना के वे सभी युद्धबंदी भी इस दुर्घटना का शिकार हुए हैं। इस पर रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा, " क्रैश हुए विमान में यूक्रेन की सेना के 65 सैनिक सवार थे, जिन्हें एक्सचेंज के लिए बेलगोरोद ले जाया जा रहा था। प्लेन में 6 क्रू मेंबर और तीन एस्कार्ट्स भी सवार थे।

बेलगोरोद के पास हुआ हादसा

इधर, प्लेन के क्रैश होने की सूचना मिलते ही बेलगोरोद के गवर्नर याशोस्लाव ग्लाडकोव ने इस हादसे की जानकारी शेयर की है। मगर, इस पर उन्होंने कोई बड़ा बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर विमान दुर्घटना का यह वीडियो काफी ज्यादा वायरल भी हो रहा है। फिलहाल, रूस ने आधिकारिक तौर पर कोई भी बयान जारी नहीं किया है। साथ ही, विमान के क्रैश होने की वजह भी सामने नहीं आई है। वहीं, वीडियो में विमान के क्षतिग्रस्त होने से पहले के मंजर को भी देखा जा सकता है। जिसमें याबलोनोवो गांव के पास नीचे से तेज स्पीड में गुजर रहे विमान में पहले तो जबरदस्त धमाका होता है। फिर बाद में विमान में आग लगना शुरू हो जाती है। आग की लपटें तेजी से फैल रही थीं जिससे प्लेन जलकर राख हो गया है।

यह भी पढ़े -चीन ने यूक्रेन संकट से संबंधित पक्षों से बातचीत फिर से शुरू करने का आह्वान किया

Created On :   24 Jan 2024 2:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story