अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के घर के पास से पकड़ा गया एक संदिग्ध शख्स, गाड़ी में मौजूद थे विस्फोटक पदार्थ

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के घर के पास से पकड़ा गया एक संदिग्ध शख्स, गाड़ी में मौजूद थे विस्फोटक पदार्थ
  • ओबामा की सुरक्षा में सेंध
  • विस्फोटक पदार्थ के साथ पकड़ा गया संदिग्ध

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के घर के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से खतरनाक हथियार और विस्फोटक पदार्थ मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आदमी की पहचान 37 वर्षीय टेलर टेरेंटो के रूप में हुई है और ये शख्स सिएटल का रहने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने इस आदमी को ओबामा के घर के पास देखा था। जिसका उन्होंने पीछा किया। पुलिस अधिकारियों का पीछा करता देख टेरेंटो ओबाम के घर की तरफ भागा लेकिन समय रहते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। खबरें हैं कि, जिस शख्स को ओबामा के घर के पास से पकड़ा गया है वो यूएस कैपिटल रॉयट्स में वांटेड रहा है।

पकड़े गए शख्स के पास एक गाड़ी बरामद हुई है। जिसमें अधिकारियों को हथियार और विस्फोट करने वाली डिवाइस मिली है। गनीमत रही कि, ये डिवाइस असेंबल नहीं की गई थी। सीबीएस न्यूज के मुताबिक, इस घटना के होने के पहले टेरेंटो ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर एक लोकप्रिय शख्सियत के खिलाफ धमकी दी थी। जिसकी वजह से पहले ही अमेरिकी अधिकारी चिंतित थे। उसके बाद यह घटना ने उन्हें और चिंता में डाल दिया है। इसके अलावा टेरेंटो के खिलाफ 6 जनवरी 2021 को हुए कैपिटल रॉयट्स में वारंट भी जारी किया जा चुका है। जिसके बाद से ही पुलिस उसे ढूढ़ रही थी लेकिन अब जाकर हत्थे चढ़ा है।

संयोग नहीं बल्कि प्रयोग?

अधिकारियों के मुताबिक, ओबामा के घर के बाहर टेरेंटो का खड़ा होना किसी प्रकार का कोई संयोग नहीं है। पुलिस ने अपने जांच में पाया है कि, कुछ महीनों से ये शख्स डीसी एरिया में रुक रहा था। इस पूरे मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि, वह अपने वैन के साथ डीसी जेल के बाहर घुमता हुआ दिखाई दिया है जिसकी सीसीटीवी फोटो सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, कैपिटल रॉयट्स में हुए हादसे को लेकर कई दोषी इसी जेल में बंद हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के मुताबिक, टेरेंटो के खिलाफ भगोड़ा होने का भी आरोप है। गनीमत है कि, टोरंटो के पास हथियार और विस्फोटक डिवाइस होने के बावजूद किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस पूरे घटनाक्रम के समय ओबाम और उनके परिवार के सदस्य घर पर थे या नहीं।

ओबामा की सुरक्षा पर सवाल खड़े

ओबामा की सुरक्षा में सेंध लगने पर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी सुरक्षा को लेकर मौजूदा सरकार पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वाले इस घटनाक्रम से चिंतित नजर आ रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि, जब इतनी बड़ी शख्सियत के खिलाफ साजिश रच कर उनकी रेकी की जा सकती है तो आम नागरिकों का क्या होगा।

Created On :   1 July 2023 5:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story