America's Trade Deal: चीन के बाद अब भारत के साथ व्यापार समझौता करने की तैयारी में अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया साफ

- कार्यक्रम में ट्रंप का बड़ा एलान
- बोले- चीन के साथ व्यापार समझौता साइन किया
- भारत के साथ भी अमेरिका जल्द कर सकता है डील
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान-इजरायल सीजफायर को लेकर कुछ दिनों से बिजी चल रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब ड्रेड पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। उन्होंने चीन के साथ अमेरिका की ट्रेड डील पर बड़ा एलान किया। ट्रंप ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार समझौता किया। ऐसा करने से दोनों देशों के बीच जारी तनाव कम हो सकता है। इसके अलावा ट्रंप ने भारत को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत के साथ भी डील हो सकती है। मालूम हो कि, यह बयान गुरुवार को दिया गया।
ट्रंप की घोषणा
यूएस प्रेसिडेंट ने 'बिग ब्यूटीफुल बिल' कार्यक्रम के दौरान चीन और भारत के साथ व्यापार को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सभी लोग हमारे साथ ट्रेड करना चाहते हैं। कुछ महीने पहले मीडिया सवाल कर रही थी कि क्या सच में कोई व्यापार समझौते में रुचि दिखाएगी? अमेरिका ने कल ही चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। हम और कई ऐसी डील करेंगे। भारत के साथ भी डील होना संभव है।
सबके साथ नहीं होगी अमेरिका की ट्रेड डील
डोनाल्ड ट्रंप ने एक और बात स्पष्ट कर दी कि यूएस सभी के साथ व्यापार समझौता नहीं करेगा। सिर्फ कुछ ही देश होंगे जिनके साथ ट्रेड डील साइन होगी। उन्होंने कहा कि हम पत्र भेजेंगे और सभी को धन्यवाद देंगे। साथ ही, 25, 35 या फिर 45 परसेंट भुगतान करने के लिए कहेंगे। यह सरल उपाय होगा।
Created On :   27 Jun 2025 8:30 AM IST