अमेरिका-चीन संबंध: चीन को पटखने के लिए अमेरिका के पास है धांसू प्लान! जहां से कभी जापान पर किया था वार, उसी को US फिर बनाने जा रहा हथियार

चीन को पटखने के लिए अमेरिका के पास है धांसू प्लान! जहां से कभी जापान पर किया था वार, उसी को US फिर बनाने जा रहा हथियार
  • अमेरिका और चीन के बीच छिड़ेगा युद्ध?
  • जंग के लिए अमेरिकी सेना कर रही तैयारी!

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी वायु सेना प्रशांत क्षेत्र के टिनियन हवाई क्षेत्र को फिर से स्टार्ट करने की योजना बना रही है। यह वही जगह है जहां से अमेरिका ने जापान पर परमाणु हमले की शुरूआत की थी। प्रशांत क्षेत्र में काम कर रहे एक शीर्ष अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में बताया, "अमेरिका चीन के साथ दुश्मनी की किसी भी स्थिति में अपने विकल्पों को पहले से और ज्यादा व्यापक बनाने की कोशिश कर रहा है ताकि चीन से डट कर मुकाबला कर सके।"

प्रशांत वायु सेना के कमांडर जनरल केनेथ विल्सबैक ने एक इंटरव्यू में बताया कि टिनियन द्वीप पर उत्तरी एयरफील्ड पर एक लंबा-चौड़ा वायु सेना का बेस बनाने का प्लान है। इस जगह को 1946 में अमेरिकी एयर फोर्स यूनिट ने बंद कर दिया था, जिसकी वजह से यह जगह अब जंगल में बदल गया है।

कहां स्थिति है टिनियन द्वीप?

दरअसल, टिनियन द्वीप उत्तरी मारियाना द्वीप समूह के कॉमनवेल्थ का हिस्सा है। यह 39 वर्ग मील में फैला हुआ है। इस द्वीप पर महज 3 हजार लोग ही निवास करते हैं। यह प्रशांत क्षेत्र का अमेरिकी इलाका है। ये जगह हवाई द्वीप से करीब 6 हजार किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। टिनियन द्वीप से ही सटा सईपन और गुआम द्वीप भी है। जिस पर अमेरिका का ही कब्जा है। ये तीनों द्वीप अमेरिका के सैन्य इतिहास में काफी महत्व रखते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने इन तीनों द्वीपों को जापान से छीन लिया था। पहले इस द्वीप पर जापान का ही कब्जा हुआ करता था। अमेरिका ने इसी जगह से जापान पर परमाणु बम गिराया था। जापान-अमेरिका में ये लड़ाई 1945 में हुई थी। इन्हीं दो देशों की लड़ाई के दौरान टिनियन द्वीप के नॉर्थ फील्ड की बमबारी के दौरान, टिनियन पर नॉर्थ फील्ड, अपने चार 8,000 फुट रनवे और 40,000 कर्मियों के साथ, दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बन गया था।

चीन ने जताया विरोध

अमेरिका टिनियन द्वीप के जरिए चीन पर सीधे तौर पर नजर रख सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां से चीन की दूरी 4700 किमी दूर है। चीन अमेरिका पर कई बार आरोप लगा चुका है कि वह पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र के टिनियन द्वीप पर मिलिट्री एक्सरसाइज बढ़ा रहा है, जो चीन की संप्रभुता के लिए खतरा है। हालांकि, चीन के विरोध जताने के बावजूद भी अमेरिका टिनियन द्वीप पर सैन्य गतिविधि बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है।

Created On :   22 Dec 2023 7:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story