Trump On Putin: अमेरिका ने अपने क्षेत्रों में बढ़ाई सैन्य उपस्थिति, ईरान के लिए पुतिन के ऑफर पर ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ' पहले अपने मसले सुलझाओ'

अमेरिका ने अपने क्षेत्रों में बढ़ाई सैन्य उपस्थिति, ईरान के लिए पुतिन के ऑफर पर ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया, कहा-  पहले अपने मसले सुलझाओ
  • ट्रंप ने दिया पुतिन के ऑफर पर बयान
  • अमेरिका ने अपने क्षेत्र में सैन्य उपस्थिति बढ़ाई
  • रूस और युक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को बीत गए दो साल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और युक्रेन युद्ध के साथ मध्य पूर्व संकट को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप का कहना है कि, हाल ही में पुतिन की तरफ से उनको इजरायल-ईरान संकट में मध्यस्थता की मांग की गई थी। इसके बाद ही ट्रंप की तरफ से तीखी टिप्पणी दी गई है। ट्रंप ने कहा है कि, पहले अपना रूस-यूक्रेन का मामला सुलझाओ, बाद में मिडिल ईस्ट की चिंता करना। इसके अलावा ट्रंप ने कहा है कि, रूस-यूक्रेन युद्ध बहुत ही बेवकूफी भरा हुआ है और अगर मैं राष्ट्रपति होता तो ऐसा कभी भी नहीं होता। पुतिन तो ऐसा कभी करने की भी हिम्मत नहीं रखते।

ट्रंप ने पुतिन से बातचीत की दी जानकारी

इसके अलावा ट्रंप ने खुद भी ये जानकारी दी है कि उन्होंने पुतिन से बातचीत की है। ट्रंप ने बताया है कि, पुतिन ने कहा है कि वो इजरायल-ईरान मामले में मध्यस्थता करना चाहते हैं। इसका जवाब देते हुए मैंने उनसे कहा कि, एक काम करो, पहले अपना आपसी मामला सुलझा लो उसके बाद बाकी दुनिया की चिंता करना।

बता दें, ट्रंप की प्रतिक्रिया ऐसे समय में सामने आई है जब इजरायल और ईरान के बीच हालात बिल्कुल भी ठीक नहीं चल रहे हैं। अमेरिका की तरफ से भी क्षेत्र में सैन्य उपस्थिति बढ़ा दी गई है। वहीं, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को भी देखा जाए तो अब करीब 2 साल से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। अब भी युद्ध के रुकने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

पुतिन ने क्या की थी पेशकश?

पुतिन ने इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने में मध्यस्थता करने की पेशकश की थी। अंतर्राष्ट्रीय न्यूज एजेंसियों की जानकारी के मुताबिक, गोलमेज सत्र में बोलते हुए पुतिन ने कहा है कि, ये एक नाजुक मसला है, मेरे हिसाब से एक समाधान पाया जा सकता है। पुतिन का कहना है कि, उन्होंने इजरायल, ईरान और अमेरिका के साथ मॉस्को के प्रस्तावों को शेयर किया है।

पुतिन ने दी अमेरिका को चेतावनी

इस सबके बीच ही पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी भी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रंप इजरायल को सैन्य सहायता दे सकता है। इसको लेकर ही पुतिन ने चेतावनी दी है कि, अमेरिका ऐसा बिल्कुल ना करे, नहीं तो भारी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।

Created On :   19 Jun 2025 11:07 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story