सदन में शपथ: अमेरिकी संसद की निचली सदन में पहली बार एक साथ 6 भारतीय वंश के सांसदों ने ली शपथ

डिजिटल डेस्क, कैलिफोर्निया। भारतीयमूल 6 के सांसदों की शपथ के साथ ही अमेरिकी सदन में भारत की धाक बढ़ी है। अमेरिकी सदन में बीता दिन भारतीयों के लिए काफी ऐतिहासिक भरा रहा। ये पहला मौका है, जब अमेरिकी संसद के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव यानी निचली सदन में एक साथ 6 भारतीय-अमेरिकियों ने शपथ ग्रहण की। अमेरिकी सदन में पहुंचने वाल भारतवंशी सुहास सुब्रमण्यम, अमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और श्री थानेदार के नाम शामिल हैं। सभी 6 भारतीय-अमेरिकी सांसद डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं। खन्ना, कृष्णमूर्ति और जयपाल ने लगातार 5 वीं बार शपथ ली है।
डॉ. अमी बेरा भारतवंशी अमेरिकी सांसदों में सबसे वरिष्ठ है। 2013 से कैलिफोर्निया के सातवें संसदीय जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे है। सदन में सातवीं बार शपथ लेने पर सोशल मीडिया मंच एक्स पर उन्होंने कहा मैंने जब पहली बार 12 साल पहले शपथ ली थी तो मैं अकेला भारतीय अमेरिकी सांसद था। अब मेरे साथ 6 साथियों ने शपथ ली। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा आने वाले वर्षों में और भारतीय अमेरिकी सांसद होंगे!
भारतीय-अमेरिकी वकील सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया से चुनाव जीता है। श्री थानेदार मिशिगन के 13वें संसदीय जिले से लगातार दूसरी बार चुने गए। उन्होंने इसे पहली बार 2023 में जीता था। सदन में मौजूद अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए थानेदार ने कहा सेवा के लिए तैयार।
सांसद रो खन्ना कैलिफोर्निया के 17वें संसदीय जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं, जबकि राजा कृष्णमूर्ति इलिनोइस के आठवें संसदीय जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। वाशिंगटन राज्य के 7वें संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रमिला जयपाल प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी जाने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला हैं।
Created On :   4 Jan 2025 11:03 AM IST












