All Party Delegation: विपक्ष ने संसद के विशेष सत्र की उठाई मांग, तो BJP नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा - 'उन्हें नहीं पता कि क्या करना है'

विपक्ष ने संसद के विशेष सत्र की उठाई मांग, तो BJP नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा - उन्हें नहीं पता कि क्या करना है
  • संसद में विशेष सत्र लाने की मांग कर रहा विपक्ष
  • भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने विपक्ष पर साधा निशाना
  • राहुल गांधी के बयान पर भी किया पलटवार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विपक्षी दलों के संसद के विशेष सत्र की मांग करने पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की नेता अग्निमित्रा पॉल ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष को यह पता नहीं है कि उन्हें क्या करना है।

सीएम ममता बनर्जी पर भड़की अग्निमित्रा पॉल

अग्निमित्रा पॉल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "विपक्षी पार्टियों और 'इंडिया' ब्लॉक की सदस्य पार्टियों को आज समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें। देश की 140 करोड़ जनता पीएम मोदी और देश के साथ है। आज मोदी जिस तरह से 140 करोड़ लोगों का सम्मान कर रहे हैं, हमारे मंत्री सिंदूर की शक्ति का जो सम्मान कर रहे हैं, यह सब विपक्ष को देखा नहीं जा रहा है।"

पंजाब पुलिस द्वारा यूट्यूबर जसबीर सिंह महल की गिरफ्तारी पर भाजपा नेता ने कहा, "चाहे ज्योति मल्होत्रा हो या जसबीर सिंह, कोई भी जो देशद्रोह से जुड़ा हुआ है, उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। भारत शक्तिशाली देश है। यह अब मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के समय की कांग्रेस सरकार नहीं है। कोई भी देशद्रोह करेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।"

राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया विवादित बयान पर पॉल ने कहा कि कांग्रेस ने कश्मीर को पीओके बनाकर पाकिस्तान के हाथ में दे दिया। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संसद में कहा था कि हम अपना परमाणु विज्ञान पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ शेयर करेंगे। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस में बहुत फर्क है।

आईपीएल में 18 साल के लंबे इंतजार के बाद आरसीबी की जीत को लेकर भाजपा नेता ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "यह बहुत खुशी की बात है। हम विराट कोहली के फैन हैं। हम बहुत खुश होते अगर केकेआर जीतती, लेकिन विराट कोहली ने जो सम्मान हासिल किए, उनमें सिर्फ आईपीएल उनकी झोली में नहीं था। तीन बार वह जीतते-जीतते रह गए। हमें इसकी चिंता है कि कहीं ममता बनर्जी या राहुल गांधी यह न बोल दें कि अमेरिका से डोनाल्ड ट्रंप ने इसे कराया है।"

Created On :   5 Jun 2025 1:28 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story