Protest in Bangladesh: बांग्लादेश में एक बड़ी रैली का हुआ आयोजन, नए संविधान बनाने की उठी मांग

- ढाका ऐतिहासिक शहीद मीनार पर करीब 1000 लोगों की किया विरोध
- नए संविधान बनाने की उठी मांग
- इस वजह से शेख हसीना से छोड़ा प्रधानमंत्री का पद
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश में रविवार को एक बड़ी रैली का आयोजन हुआ। नई राजनीतिक पार्टी "नेशनल सिटिजन पार्टी" ने ढाका में नए संविधान और 'दूसरे गणराज्य' की स्थापना की एलान किया है। इस दौरान ऐतिहासिक शहीद मीनार पर करीब 1000 नागिरकों ने हिस्सा लिया था। बता दें कि ये पार्टी उन विद्यार्थियों ने बनाई है, जिन्होंने पिछले साल शेख हसीना सरकार का विरोध किया था, इसकी वजह से उनको पद छोड़ना पड़ा था।
पार्टी के नेता नाहिद इस्लाम ने बताया, "ठीक एक साल पहले यहीं से हमने तानाशाही से देश को मुक्त करने का संकल्प लिया था और आज हम एक नई बांग्लादेश की नींव रखने के लिए एकजुट हुए हैं।" उन्होंने आगे बताया कि हमने 24-सूत्रीय एजेंडा घोषित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद साल 1972 के संविधान को बदला जाएगा और एक नया संविधान लिखा जाएगा, इसमें युवाओं की आकांक्षाओं को दर्शाया जाएगा। हालांकि, इस नए प्रस्तावित संविधान के बारे में कोई ठोस सूचान नहीं दी है। पार्टी नेता ने आगे कहा कि "नई पीढ़ी के सपनों" को प्रतिबिंबित करेगा और उनकी जनभागीदारी को मजबूत किया जाएगा।
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान ने रैली में वर्चुअली तरीके से शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छात्रों से आगामी चुनावों में एक्टीव भूमिका के लिए आह्वान किया था।
ये रैली उस वक्त आयोजित की गई है, तब शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद 8 अगस्त 2024 को नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी थी। इसके बाद 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेश छोड़कर भारत चली गई थी। उनके प्रधानमंत्री पद त्यागने से पहले बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, हिंसा और सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।
Created On :   4 Aug 2025 3:07 AM IST