ब्रिटेन प्लेन क्रैश: उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान में लगी भीषण आग, एयरपोर्ट प्रशासान ने दी ये जानकारी

उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान में लगी भीषण आग, एयरपोर्ट प्रशासान ने दी ये जानकारी
  • टेकऑफ के कुछ देर बाद विमान हुआ हादसे का शिकार
  • साउथेंड एयरपोर्ट रनवे के पास हुआ जोरदार धमका
  • आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

डिजिटल डेस्क, लंदन। भारत के अहमदाबाद के बाद अब ब्रिटन के साउथेंड एयरपोर्ट पर विमान में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, एक छोटा यात्री प्लेन बीचक्राफ्ट बी200 हादसे का शिकार हो गया है। ये विमान नीरदरलैंड के लेलीस्टेड के लिए जैसे ही रवाना हुआ और कुछ देर बाद वह हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 4 बजे का बताया जा रहा है।

अचानक आग की लपटें गोलो में तब्दील हुई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान अचाकन आग के गोले में तब्दील हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वारयल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि विमान से धुंए और आग की लपटें उठ रही है। दुर्घटना का समय मौजूद लोगों ने कहा कि टेकऑफ के कुछ ही मिनटों के बाद रनवे से पास जोरदार धमके हुए। बताया जा रहा है कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा था, इसकी वजह से यह हादसा हुआ।

मीडिया खबरों के मुताबिक, साउथेंड हवाई अड्डे पर एक बीचक्राफ्ट प्लेन के उड़ान भरने के लगभग 40 मिनट बाद एक सेसना विमान के भई रनवे से नीचे उतरने के बाद हादसे का शिकार होते देखा गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही पहुंच बचाव दल

हादसे की सूचना मिलते ही एसेक्स पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और बवाच कार्य शुरू कर दिया। अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि प्लेन में कितने यात्री सवार थे, लेकिन एसेक्स पुलिस के एक अधिकरी ने बताया, “हम साउथेंड हवाई अड्डे पर एक विमान दुर्घटना की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हमारी आपातकालीन सेवाएं मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। हम पुष्टि करते हैं कि आज दोपहर लंदन साउथेंड हवाई अड्डे पर एक विमान से जुड़ी एक गंभीर घटना हुई है। स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया गया है।"

यात्रियों से की अपील

फिलहाल हादसे का शिकार हुए प्लेन की जांच चल रही है, लेकिन प्रारंभिक अनुमानों के मुताबिक, यह दुर्घटना तकनीकी खराबी या इंजन फेल्योर की बताई जा रही है। एयरपोर्ट प्रशासन ने फिलहाल रनवे को बंद कर दिया है और सभी उड़ाने रद्द कर दी गई है। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि किसी भी अनावश्यक यात्रा से बचे और समय समय पर एयरपोर्ट की वेबसाइट पर दी जा रही अपडेट्स पर ध्यान दें।

Created On :   13 July 2025 11:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story