अमेरिका: चार्ली किर्क की हत्या पर टिप्पणी करने वाले 6 विदेशियों के ट्रंप प्रशासन ने वीजा किए रद्द

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश विभाग ने 6 विदेशियों के वीजा रद्द कर दिए है, जिन लोगों के वीजा रद्द हुए है, उनमें दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, मेक्सिको, ब्राजील, जर्मनी और पेराग्वे के लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन सभी लोगों ने रूढ़िवादी कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या के बारे में सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी। इन लोगों ने चार्ली किर्क पर नस्लवादी(racist), जेनोफोबिक (विदेशियों से नफरत करने वाला), नारी द्वेषी बयानबाजी प्रसारित करने का आरोप लगाया था। जर्मनी के एक व्यक्ति ने लिखा कि 'जब फासीवादी मरते हैं तो डेमोक्रेट शिकायत नहीं करते।'
अमेरिकी विदेश विभाग ने वीजा रद्द करने की घोषणा ऐसे टाइम पर की है, जब ट्रंप ने किर्क के 32वें जन्मदिन पर उनके मरणोपरांत अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित समारोह में सम्मानित समारोह को संबोधित करते हुए , किर्क को सत्य और स्वतंत्रता के लिए शहीद बताया। राष्ट्रपति ट्रंप ने किर्क की तुलना सुकरात, सेंट पीटर, अब्राहम लिंकन और मार्टिन लूथर किंग से की। ट्रंप ने कार्यक्रम में यह भी संकल्प लिया कि वे कट्टरपंथी वामपंथी समूहों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को डबल कर देंगे, जिसे उन्होंने किर्क की गोलीबारी के बाद शुरू किया था। अमेरिकी विदेश विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा एक पोस्ट में कहा अमेरिका उन विदेशियों की मेजबानी करने के लिए बाध्य नहीं है जो अमेरिकियों की मृत्यु की कामना करते हैं।
आपको बता दें बीते महीने चार्ली किर्क की यूटा विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। चार्ली किर्क दक्षिणपंथ समर्थक और राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी थे। अमेरिकी विदेश विभाग चार्ली किर्क की हत्या पर खुशी जताने वाले लोगों की पहचान कर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन लगातार अवैध अप्रवासियों को निशाना बना रहे है। इसमें सोशल मीडिया पर की जाने वाली टिप्पणियों भी शामिल है।
Created On :   15 Oct 2025 8:49 AM IST