Donald Trump News: गाजा समिट में डोनाल्ड ट्रंप ने की मेलोनी की तारीफ, कहा- 'राजनीतिक करियर चला जाता है, लेकिन मैं चांस...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिस्र में गाजा शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस आयोजन में वर्ल्ड लीडर्स को संबोधित करते हुए इटली की पीएम को 'ब्यूटीफुल वुमन' कहा है। उनके इस बयान के बाद ही भारी विवाद खड़ा हो गया है। ट्रंप ने ये भी कहा है कि, अमेरिका में किसी नेता का किसी महिला को खूबसूरत कह देना उसके राजनीतिक करियर खत्म हो जाता है। साथ ही उन्होंने कहा है कि, वो ये बात जानते हुए भी चांस लेंगे और मेलोनी को खूबसूरत कहेंगे।
यह भी पढ़े -मालदीव के नाम बड़ी उपलब्धि, 'ट्रिपल उन्मूलन' को हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश डब्ल्यूएचओ
मेलोनी ने की स्माइल
ट्रंप ने मिस्र के शर्म अल-शेख में हुए गाजा सम्मेलन में जब ट्रंप सभी को संबोधित कर रहे थे तभी ही उन्होंने मेलोनी को खूबसूरत बताया। उनके संबोधन के बाद मेलोनी उनके पीछे अन्य नेताओं के साथ खड़ी थीं और मुस्कुरा रही थीं। सम्मेलन में करीब 25 से ज्यादा देश और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के नेता शामिल थे। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने वाली मेलोनी इकलौती महिला थीं।
महिला को खूबसूरत कहने का क्या अंजाम होता है?
ट्रंप ने सभी को संबोधित करते हुए कहा है कि, मुझे ये कहने की इजाजत तो नहीं है क्योंकि आमतौर पर अगर आप ये कहते हैं तो आपके राजनीतिक करियर का खत्म होना तय है। लेकिन मैं ये फिर भी कहूंगा कि वो एक खूबसूरत महिला हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, अगर आप अमेरिका में किसी महिला के बारे में खूबसूरत शब्द का इस्तेमाल करते हैं, तो आपका राजनीतिक करियर खत्म ही समझो लेकिन मैं फिर भी चांस लूंगा। आपको खूबसूरत कहूंगा तो आपको कोई आपत्ति तो नहीं होगी, हैं ना?
Created On :   14 Oct 2025 2:43 PM IST