Forum of CICA: अजरबैजान ने लिया बड़ा फैसला, भारत में आयोजित करने के लिए CICA फोरम को दी अनुमति, चीन-पाकिस्तान के लिए रेड संकेत!

अजरबैजान ने लिया बड़ा फैसला, भारत में आयोजित करने के लिए CICA फोरम को दी अनुमति, चीन-पाकिस्तान के लिए रेड संकेत!
अजरबैजान को पाकिस्तान की रणनतिक साझेदार कहा जाता है। भारत द्वारा चलाए गए ऑपरिशन सिंदूर के दौरान भी वह उसके साथ खड़ा था। इस अभियान के दौरान उसने पाकिस्तान के समर्थन में एक बयान भी जारी किया था।

डिजिटल डेस्क, बाकू। पाकिस्तान के करीबी साथी अजबैजान देश ने भारत के समर्थन में ऐसा कुछ कह दिया कि चीन, पाकिस्तान और तुर्किए को बड़ा झटका लग सकता है। अजरबैजान को पाकिस्तान की रणनतिक साझेदार कहा जाता है। भारत द्वारा चलाए गए ऑपरिशन सिंदूर के दौरान भी वह उसके साथ खड़ा था। इस अभियान के दौरान उसने पाकिस्तान के समर्थन में एक बयान भी जारी किया था। लेकिन उसके इस बयान की वजह से पाकिस्तान के पैरों से जमीन खिसक सकती है।

चीन-पाकिस्तान के लिए रेड संकेत

अजरबैजान ने कहा कि अगले साल होने वाला कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरेक्शन एंड कॉन्फिडेंस (CICA) का फोरम भारत में होना चाहिए। यह चीन और पाकिस्तान के एक बड़ा रेड संकेत है। इसी साल वह सीआईसीए की अध्यक्षता की है और भारत के पक्ष में यह फैसला उसने खुद किया है। सीआईसीए के अध्यक्ष के नाते यह अधिकार इसके हाथ में है।

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उसके इस फैसले के लिए वह भारत के समर्थन में प्रस्ताव तैयार कर रहा है। जो भारत में इसका आयोजन पहली बार होने जा रहा है। पिछले कई दशकों से इसकी अध्यक्षता चीन के पास रही है। इसके बाद अब अजरबैजान के पास इसकी अध्यक्षता है और उसने इसका अगला कार्यक्रम भारत में करवाने की अनुमति दे दी है।

मीडिया खबरों में बताया जा रहा है कि अजरबैजान ने इसका निर्णय भारत में करवाने के लिए किया है। वहीं, वह उसका अध्यक्ष है इसके नाते यह अधिकार उसके पास है। यह आम सहमति पर आधारित नहीं है। इसलिए उस देश का यह फैसला लेना बड़ी बात हो जाती है। क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की और अजरबैजान ने पाकिस्तान का साथ दिया था।

CICA में शामिल हुआ था भारत

भारत में इसका आयोजन विदेश मंत्रालय के इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स (ICWA) के तहत किया जाएगा। अजरबैजान की राजधानी बाकू में सीईसीए फोरम का आयोजन 9-10 सितंबर को हुआ था। जहां पर भारत भी इसका हिस्सा बना था। इस आयोजन में शामिल होने के लिए नूतन कपूर महावार की अध्यक्षता में ICWA का एक डेलीगेशन शामिल हुआ था।

Created On :   13 Oct 2025 9:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story