आपदा: चक्रवाती तूफान वुटिप ने वियतनाम में मचाया कहर, तीन लोगों की मौत,

चक्रवाती तूफान वुटिप ने वियतनाम में मचाया कहर, तीन लोगों की मौत,
  • पानी भर जाने से घर तालाब में हुए तब्दील
  • क्वांग बिन्ह प्रांत में चार लोग लापता
  • 21 हजार हेक्टेयर से अधिक चावल की खेती को नुकसान

डिजिटल डेस्क, हनोई। चक्रवाती तूफान वुटिप ने वियतनाम में भारी तबाही मचाई है। शक्तिशाली उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान वुटिप के कारण वियतनाम के मध्य क्षेत्र में भारी बारिश हुई, तेज और भारी बारिश से कई इलाकों में अचानक बाढ़ गई। कई इलाके जलमग्न हो गए। पानी भर जाने से घर तालाब में तब्दील हो गए। भारी वर्षा होने से अचानक आई में बाढ़ में अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 3 लोगों की मौत हो गयी। कई लोग बेघर हो गए है। बाढ़ से बचने के लिए निचले इलाकों और पहाड़ी इलाकों के लोग सुरक्षित स्थान पर चले गये हैं। नदियों का जलस्तर हालांकि धीरे-धीरे कम हो रहा है।

यूनीवार्ता ने वियतनाम न्यूज एजेंसी के हवाले से लिखा है कि आज शनिवार को क्वांग ट्राई प्रांत के त्रियू फोंग जिले में बाढ़ में कई लोग फंस गये। खोज एवं बचाव अभियान के दौरान दो लोगों की मौत हो गयी। हाई लांग जिले में एक अन्य व्यक्ति डूब गया जबकि क्वांग बिन्ह प्रांत में चार लोग लापता हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक 21 हजार हेक्टेयर से अधिक चावल की खेती, हजारों हेक्टेयर सब्ज़ियां, जलीय कृषि तालाब और घर जलमग्न हो गये हैं। हज़ारों मुर्गियां बाढ़ के पानी में मर गयी हैं और यातायात बाधित हो गया है।

Created On :   14 Jun 2025 6:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story