चीन ने भारत से मदद की लगाई गुहार, हिंद महासागर में चीनी नाव पलट जाने से गुम हुए 39 लोगों की तलाश में जुटा भारत

चीन ने भारत से मदद की लगाई गुहार, हिंद महासागर में चीनी नाव पलट जाने से गुम हुए 39 लोगों की तलाश में जुटा भारत
  • हिंद महासागर में चीनी नाव पलटी
  • चीन का मददगार बना भारत
  • भारतीय नौसेना ने तैनात किया विमान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंद महासागर में चीनी नाव पलट जाने से गुम हुए 39 लोगों की तलाश के लिए चीन ने भारत से मांगी, भारत ने मानवता और दरियादिली दिखाते हुए मदद की। जानकारी के मुताबिक, हिंद महासागर में डूबे चीनी जहाज के चालक दल में चीन, इंडोनेशिया और फिलीपींस के नागरिक सवार थे। समुद्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक विश्वसनीय और जिम्मेदार भागीदार के रूप में भारत ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। महासागर में लापता हुए लोगों को बचाने के लिए भारतीय नौसेना ने एक बड़ा ऑपरेशन चलाया। भारतीय नौसेना की यूनिट ने अन्य बचाव दलों के साथ सहयोग और समन्वय किया। और घटना स्थल पर जाने वाले पीएलए (एन) युद्धपोतों को निर्देशित किया।

आपको बता दें चीन ने लोगों की तलाश के लिए भरपूर कोशिश की, लेकिन जब ड्रैगन के हाथों सफलता नहीं मिली तब उसने बुधवार को इंडियन नेवी से मदद की गुहार लगाई। चीन के आग्रह पर भारत ने बुधवार को बिना देरी किए हुए मानवीय सहायता की कार्रवाई की। और अपने लापता लोगों की तलाश में अपने विमान P8I को तैनात किया है। बताया जा रहा है कि चीन ने भारत के अलावा कई अन्य देशों से भी मदद की गुहार लगाई है। चीनी मीडिया के मुताबिक, चीन को दो लोगों के शव मिले हैं। हालांकि उसने मृतकों की पहचान जारी नहीं की है।

भारतीय नौसेना ने जानकारी दी कि 17 मई को दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में भारत से लगभग 900 समुद्री मील दूर अपने P-8I को तैनात किया है। नौसेना ने यह भी बताया कि P8I विमान ने खराब मौसम में भी व्यापक खोज की है। चीन के आग्रह पर भारतीय विमान द्वारा एसएआर उपकरण को घटनास्थल पर तैनात किया गया था।



Created On :   18 May 2023 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story