घुसपैठ: सात जहाजों और एक विमान से ताइवान को घेरने की चीन की कोशिश नाकाम, ताइवान ने अपने रक्षा तंत्र को तत्काल एक्टिव किया

सात जहाजों और एक विमान से ताइवान को घेरने की चीन की कोशिश नाकाम, ताइवान ने अपने रक्षा तंत्र को तत्काल एक्टिव किया
  • चीन और ताइवान के बीच एक अनौपचारिक सीमा
  • कई बार घुसपैठ की कोशिश कर चुकी है चीनी सैना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान और चीन के बीच तनातनी कई दिनों से चली आ रही है। ड्रैगन की सेना ने शुक्रवार और शनिवार सुबह ताइवान सीमा को सात जहाजों और एक विमान से घेरने की कोशिश की। हालांकि ताइवान ने भी ड्रैगन की इन हरकतों का मुंह तोड़ जवाब दिया। चीन और ताइवान के बीच जल संधि एक अनौपचारिक सीमा है। चीन, ताइवान को अपने देश का हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता है। हालांकि चीन के प्रेशर के चलते सिर्फ 10 से अधिक देशों ने ताइवान को एक अलग देश के रूप में मान्यता दी हुई है।

रक्षा मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि चीन की नौसेना के सात युद्धक जहाज पांच से छह मार्च को सुबह करीब छह बजे ताइवान की सीमा के करीब देखे गए। साथ ही एक विमान भी ताइवान की सीमा के नजदीक देखा गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बिना देरी किए हुए अपने रक्षा तंत्र को सतर्क कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर 2020 से चीन ने ताइवान के आसपास सक्रिय सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि की है, चीन ने ग्रे जोन रणनीति में अपने उपयोग को बढ़ा दिया है। अप्रैल में अभी तक ताइवान में 40 बार चीनी सैन्य विमानों और 27 बार नौसैनिक जहाजों का पता लगाया है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि चीन का विमान पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में घुसा। इसके जवाब में प्रतिक्रिया करते हुए ताइवान ने चीन की गतिविधि की निगरानी के लिए विमान, नौसैनिक जहाजों और वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया। चीनी जहाजों और विमानों के सीमा में घुसने पर ताइवान ने स्थिति पर नजर रखने के लिए सीएपी विमान, नौसेना के जहाजों और तटीय मिसाइलों प्रणालियों को तैनात किया।

Created On :   6 April 2024 11:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story