Rahul Gandhi News: कोलंबिया में राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा-'भारत में लोकतंत्र पर हो रहा है...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोलंबिया में देश के लोकतंत्र और भारत-चीन के रिश्तों को लेकर जमकर प्रतिक्रिया दी है।राहुल गांधी ने कहा कि भारत में कई धर्म, परंपराएं और भाषाएं हैं। लोकतांत्रिक प्रणाली इन सभी को स्थान देती है, लेकिन अभी भारत में लोकतंत्र पर हर तरफ से हमला हो रहा है।
भारत की वैश्विक भूमकि पर क्या बोले राहुल गांधी?
भारत की वैश्विक भूमिका को लेकर राहु गांधी से सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि, "भारत की 1.4 अरब की आबादी में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन भारत का ढांचा चीन से बिल्कुल अलग है। चीन एक केंद्रीकृत और एकरूप प्रणाली वाला देश है, जबकि भारत में अनेक भाषाएं, संस्कृतियां, परंपराएं और धर्म हैं। भारत की व्यवस्था कई ज्यादा जटिल है।" उन्होंने आगे कहा कि, हम चीन की तरह लोगों को बिल्कुल भी दबा नहीं सकते हैं।
भारत बहुत ही आशावादी है- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने आगे भारत को लेकर कहा कि, भारत दुनिया को बहुत कुछ दे सकता है और वह बहुत आशावादी है। हालांकि, भारतीय संरचना में भी कई कमियां हैं, कुछ जोखिम हैं, जिनसे भारत को पार पाना होगा। जिसमें, सबसे बड़ा जोखिम लोकतंत्र पर हो रहा हमला है।भारत अपने सभी लोगों के बीच संवाद का केंद्र है। विभिन्न परंपराओं, धर्मों और विचारों को जगह की जरूरत होती है। उस जगह को बनाने का सबसे अच्छा तरीका लोकतांत्रिक व्यवस्था है। लेकिन अभी भारत की लोकतंत्र व्यवस्था में हमला हो रहा है।
अमेरिका को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?
अमेरिका को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ध्रुवीकरण अभियान ज्यादातर बेरोजगारों पर केंद्रित है। वहीं, भारत में आर्थिक विकास के बावजूद भी हम रोजगार देने में असमर्थ हैं, क्योंकि हमारी अर्थव्यवस्था सेवा-आधारित है और हम उत्पादन करने में फेल हैं।
Created On :   2 Oct 2025 5:15 PM IST