Cyber Fraud: कंबोडिया सरकार ने ऑनलाइन स्कैम करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश, 3,075 आरोपियों को किया अरेस्ट, इनमें 105 भारतीय

कंबोडिया सरकार ने ऑनलाइन स्कैम करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश, 3,075 आरोपियों को किया अरेस्ट, इनमें 105 भारतीय
  • ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में बरामद किया सामान
  • भारतीय और कंबोडियाई आधिकरियों की हुई बैठक
  • डिजिटल फ्रॉड को लेकर भारत सरकार ने की थी मांग

डिजिटल डेस्क, नामपेन्ह। कंबोडिया सरकार ने ऑनलाइन स्कैम और डिजिटल फ्रॉड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीते 15 दिनों में चलाए गए साइबर ठगी के खिलाफ अभियान में 3,075 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें से 105 भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं। ये कार्रवाई भारत सरकार की मांग के बाद की गई हैं। बताया जा रहा है कि इस फ्रॉड की जानकारी गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को गुप्त सूचना के आधार पर मिली थी।

कंबोडिया में छापेमारी की कार्रवाई 138 अलग-अलग स्थानों पर की गई थी। इसमें पकड़े गुए लोगों में 606 महिलाएं भी शामिल है। वहीं, इस कार्यवाई में 1,028 चीनी, 693 वियतनामी, 366 इंडोनेशियाई, 101 बांग्लादेशी, 82 थाई, 57 कोरियाई, 81 पाकिस्तानी, 13 नेपाली और 4 मलेशियाई नागरिक शामिल हैं. इसके अलावा अन्य देशों जैसे फिलीपींस, नाइजीरिया, म्यांमार, रूस और युगांडा के नागरिकों को अरेस्ट किया गया है।

ऑपरेशन के दौरान ये सामान किया बरामद

इस ऑपरेशन के दौरान कंबोडिया पुलिस ने बड़ी संख्या में कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल फोन, ड्रग्स, हथियार, गोलियां, चाइनीज और भारतीय पुलिस की फर्जी वर्दी, ड्रग प्रोसेसिंग मशीनें को बरामद किया गया है। कई जगहों पर एक्स्टेसी पाउडर जैसे नशीली दवाओं को भी जब्त किया गया है। पुलिस मान रही है कि इस गोगखधंधे में कई और लोग शामिल हो सकते है। इन आरोपियों के तार कंबोडिया के अलावा दूसरे अन्य देशों से भी जुड़े हो सकते हैं, इसकी जांच जारी है।

भारतीय और कंबोडियाई आधिकरियों की हुई बैठक

बताया जा रहा है कि भारत सरकार कंबोडिया में अरेस्ट 105 लोगों को वापस लाने की कोशिश कर रही है। गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बीते महीने कंबोडिया के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। भारत सरकार ने चेतावनी देते हुए कहा कि वो कंबोडिया में चल रहे साइबर ठगी रैकेट से सावधान हो रहिए।

Created On :   24 July 2025 1:40 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story