Donald Trump Tariff: 'अमेरिका को भारत से झगड़ा मोल नहीं लेना चाहिए', कनाडा के बिजनेस टाईकून ने डोनाल्ड ट्रंप की लगाई फटकार

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। हाल ही में अमेरिका ने एक बार फिर से टैरिफ बम फोड़कर भारत की मुश्किलें बढ़ा दी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। दरअसल, इस दंडात्मक कार्रवाई के पीछे ट्रंप ने भारत के रूस के साथ करने का हवाला दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि मुझे परवाह नहीं भारत रूस के साथ क्या करता है। वे अपनी डेड इकोनॉमी को और गिरा सकते हैं। ट्रंप के इस बयान को लेकर कनाडाई बिजनेस टाईकून किर्क लुबिमोव का रिएक्शन आया है।
कनाडाई बिजनेसमैन ने ट्रंप को दी चेतावनी
इसे लेकर टेस्टबेड कंपनी के चेयरमैन किर्क लुबिमोव ने ट्रंप की इस रणनीति की ट्वविटर पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने लिखा, "ट्रंप अब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत से लड़ाई मोल ले रहे हैं। यह एक बड़ी भू-राजनीतिक भूल है।" दरअसल, लुबिमोव का मानना है कि भारत का महत्व केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सप्लाई चेन में चीन के प्रभाव को संतुलित करने के लिए भी अत्यंत अहम है। उन्होंने ट्रंप को सुझाव दिया कि वह भारत को कील-हथौड़े से नियंत्रित करने की बजाय कनाडा और भारत के साथ सहयोग करें ताकि वैश्विक संसाधनों की पूर्ति संतुलित हो सके।
वहीं, दूसरी ओर टैरिफ बम के अलावा ट्रंप ने भारत को डेड इकोनॉमी तक बताया था। उन्होंने भारत की उच्च टैरिफ नीतियों की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि भारत अमेरिकी सामान पर दुनिया का सबसे ऊंचा टैरिफ लगाता है। भारत के साथ अमेरिका का व्यापार, टैरिफ और प्रतिबंधों के कारण सीमित है। रूस के साथ भारत का व्यापार, अमेरिका की प्रतिबंध नीति को कमजोर करता है। यह रुख ऐसे समय में आया जब भारत रूस से कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन चुका है। इससे पहले यह हिस्सा 1% से भी कम था, जो अब 35% से अधिक हो गया है।
भारत सरकार ने दिया जवाब
इस बयान के बाद भारत सरकार ने तुरंत राजनयिक और तथ्यों पर आधारित जवाब दिया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में कहा कि भारत अब विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। गोयल के अनुसार भारत का ग्लोबल GDP में योगदान 16% के आसपास है। देश की लचीली आर्थिक नीतियों और संरचनात्मक सुधारों ने भारत को ग्लोबल ग्रोथ इंजन बना दिया है।
Created On :   3 Aug 2025 7:31 PM IST