Trump Tariff on India: 'ट्रंप सरकार भारत से है थोड़ी खफा' अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने 25 फीसदी टैरिफ को लेकर दिया ये बयान

- भारत भारी मात्रा में प्रतिबंधित तेल रूस से है खरीदता
- अमेरिका और चीन के बीच चल रहा अहम व्यापार समझौता
- भारत तेल को रिफाइंड कर विदेशों में रहा बेच
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ की घोषणा कर दी है। इस बाद से भारतीय राजनीति में बयानों के दौर शुरू हो गया है। इस बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप सरकार थोड़ी उनसे खफा है। उन्होंने कहा, "भारत शुरुआत में बातचीत के लिए आया था, लेकिन बाद में उसने चीजों को धीमा कर दिया। इसलिए राष्ट्रपति और उनकी पूरी व्यापार टीम भारत से थोड़ी निराश हैं।" ये बता उन्होंने CNBC के साथ दिए इंटरव्यू के दौरान कही थी। उन्होंने आगे यह भी कहा कि भारत भारी मात्रा में प्रतिबंधित तेल रूस से खरीदता है। इसके बाद उसे रिफाइंड करके विदेशों में बेच देता है। इसे अमेरिका वैश्विक स्तर सही नहीं मानता है।
नॉन-मॉनिटरी व्यापार में बाधाएं
ट्रंप ने डेड लाइन के दो दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर कहा था, 'याद रखिए, भारत हमारा मित्र है, लेकिन हमने वर्षों में उसके साथ बहुत कम व्यापार किया है, क्योंकि भारत के टैरिफ बहुत ज्यादा हैं। यह दुनिया में सबसे ज्यादा है और उनके पास सबसे जटिल और असहज नॉन-मॉनिटरी व्यापार बाधाएं हैं।"
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "भारत हमेशा अपना अधिकांश सैन्य हथियार रूस से खरीदता रहा है और वह चीन के साथ मिलकर रूस से ऊर्जा खरीदने वाला सबसे बड़ा ग्राहक है। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब पूरी दुनिया रूस से यूक्रेन में हत्या रोकने की अपील कर रही है। ये सारी बातें ठीक नहीं हैं। इसलिए भारत को 1 अगस्त से 25% टैरिफ देना होगा और इसके साथ एक अतिरिक्त जुर्माना भी।"
अमेरिका चीन के साथ कर रहा अहम डील
अमेरिकी वित्त मंत्री बीते गुरुवार को कहा कि अमेरिका और चीन के बीच एक अहम व्यापार समझौता चल रहा है, जो अपने अंतिम पड़ाव में है। उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हमारे पास डील की संभावनाएं हैं।" हालांकि, इस डील में चीन की ओर से कुछ तकनीकी बिंदुओं काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि ये मामला जल्द ही सुलझ जाएगा।
Created On :   1 Aug 2025 12:21 AM IST