आपदा: रूस के कुरील द्वीप समूह पर 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया

रूस के कुरील द्वीप समूह पर 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया
  • रविवार को रूस के आपात सेवा मंत्रालय ने चेतावनी जारी की
  • मंत्रालय ने कामचटका के तीन हिस्सों में सुनामी की आशंका जताई
  • समुद्री किनारों और निचले क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की अपील की

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के कुरील द्वीप समूह पर 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। रविवार को रूस के आपात सेवा मंत्रालय ने चेतावनी जारी करते हुए कहा इस भूकंप के बाद रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका के तीन हिस्सों में सुनामी की आशंका जताई है। इस भूकंप के चलते रूस के कामचटका प्रायद्वीप पर क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी भी फट गया। कमचटका वोल्केनिक इरप्शन रिस्पॉन्स टीम (केवीईआरटी) के मुताबिक 1,856 मीटर ऊंचे इस ज्वालामुखी से करीब 6,000 मीटर ऊंचाई तक राख का गुबार उठता देखा गया।

सिन्हुआ' न्यूज एजेंसी के मुताबिक भूकंप का केंद्र 40.8 किलोमीटर की गहराई पर था, जिसकी स्थिति 50.53 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 157.83 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज की गई।

आपात सेवा मंत्रालय ने टेलीग्राम पर संदेश जारी किया है। संदेश में आपात मंत्रालय ने कहा, उम्मीद है कि लहरों की ऊंचाई कम रहेगी, लेकिन इसके बावजूद आपको तट से दूर जाना चाहिए। अधिकारियों ने लोगों से समुद्री किनारों और निचले क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की अपील की है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, रविवार को रूस के सेवेरो-कुरीलस्क से 121 किलोमीटर पूर्व में 7.0 तीव्रता का भूकंप महसूस हुआ। भारतीय समय के अनुसार यह भूकंप सुबह करीब 11 बजे आया। इस भूकंप के बाद कामचटका प्रायद्वीप पर क्रशेनिनिकोव ज्वालामुखी सक्रिय हो गया है।

Created On :   3 Aug 2025 1:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story