Gorkha Regiment: भारतीय सेना में गोरखा सैनिकों की भर्ती बंद होने के बाद अब ब्रिटेन उठा रहा है फायदा, बना रहा नई रेजिमेंट

- ब्रिटेश सेना में शामिल होंगे गोरखा सैनिक
- भारत में गोरखा सैनिकों की भर्ती हुई बंद
- भारत में हर साल इतने हजार गोरखा सैनिकों की होती थी भर्ती
डिजिटल डेस्क, लंदन। भारत में नेपाली गोरखा सैनिकों की भर्ती बंद हो गई है। इसके बाद अब ब्रिटेश सेना में शामिल होंगे, जिसके लिए ब्रिटिश आर्मी ने नई गोरखा रेजिमेंट के गठन के एलान कर दिया है। हालांकि, ब्रिटिश सेना में पहले से ही गोरखा आर्मी है, लेकिन भारत में बंद करने के बाद नई रेजिमेंट बनाने की खबर सामने आई है।
भारत में क्यों गोरखा युवाओं की भर्ती बंद?
भारत में अग्निवीर योजना के तहत नए सैनिकों की भर्ती होती है। इसका विरोध देश और नेपाली गोरखा सैनिकों ने किया था, जिसके बाद उन्हें भर्ती से बाहर कर दिय है। भारतीय सेना में गोरखा समुदाय की सात टुकड़ी है। इस रेजीमेंट में नेपाल और भारतीय मूल के गोरखा युवा शामिल हो सकते थे।
गौरतलब है कि गोरखा सैनिकों की भर्ती 1815 में ईस्ट इंडिया कंपनी के जामने से होती आ रही थी। उस वक्त इस रेजिमेंट को गोरखा राइफल्स के नाम से जाना जाता था, लेकिन भारत की आजादी के बाद इसे गोरखा रेजिमेंट के नाम से जाना जाने लगा। इस दौरान भारत, नेपाल और अंग्रेजों के बीच एक समझौता हुआ, इसके तहत भारत में गोरखा सैनिकों की भर्ती होती रहेगी। बता दें कि हर साल 1200 से 1300 नए गोरखा भारतीय सेना में शामिल होते थे। इस रेजिमेंट का एक आदर्श नारा है “कायर हुनु भन्दा मर्नु राम्रो” यानी "कायर होने से मरना बेहतर है"।
ब्रिटेन में इतने सैनिक हो सकते हैं भर्ती
ब्रिटिश सेना ने नई आर्टिलरी (तोपखाने) गोरखा रेजिमेंट बनाने की घोषणा की है, जिसके लिए इंग्लैंड के किंग ने अपनी सहमति दे दी है। ऐसे में इस रेजिमेंट को किंग्स गोरखा आर्टिलरी (केजीए) के नाम से जाना जाएगा। अगले चार साल में ब्रिटिश सेना में केजीए रेजिमेंट में करीब 400 सैनिकों को भर्ती हो सकती है।
Created On :   3 Aug 2025 1:45 AM IST