Donald Trump News: भारत और रूस तेल व्यापार को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- 'सुना है भारत अब रूस से..'

- रूस और भारत तेल व्यापार पर खबरें आई सामने
- ट्रंप ने तेल व्यापार पर दी प्रतिक्रिया
- जानकारी को लेकर सच्चाई अभी निश्चित नहीं- ट्रंप
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस के तेल व्यापार रोक पर प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप से न्यूज एजेंसी ने सवाल किया कि, क्या भारत पर कोई विशेष जुर्माना लगाया जाएगा या पीएम नरेंद्र मोदी से कोई बात होगी। तो इस पर ट्रंप ने कहा है कि, मैंने सुना है कि भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा। मुझको पता नहीं है कि ये सही खबर है या गलत लेकिन ये एक अच्छा कदम है। आगे देखते हैं कि क्या होता है।
भारत रूस से खरीदने वाला कौन सा देश है?
बता दें, रूस से तेल खरीदने वाला भारत तीसरा सबसे बड़ा देश है। साल 2022 से लेकर अब तक वो रूसी कच्चे तेल का प्राइम खरीदार रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सरकारी रिफइनरियों ने घटती छूट और लॉजिस्टिक चुनौतियों के चलते रूस से तेल खरीद को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। भारत सरकार की तरफ से इस पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। वहीं, अमेरिका का कहना है कि भारत रूस से किसी भी तरह के हथियारों की खरीदारे बंद कर दे।
अमेरिका ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ
हाल ही में अमेरिका की तरफ से भारत से सभी एक्सपोर्ट्स पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा। रूस से ऊर्जा व्यापार जारी रखने पर भी जुर्माना लगयाा जा सकता है। ट्रंप ने कुछ दिनों पहले अपने ट्रुथ सोशल पर प्रतिक्रिया दी थी और भारत की जमकर आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि, भारत रूस से ऊर्जा और सैन्य उपकरण खरीदता है और अमेरिका उत्पादों पर बहुत ही ज्यादा टैरिफ लगाता है। इस वजह से ही बिजनेस करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Created On :   2 Aug 2025 12:10 PM IST