Trump-Musk Tension: ट्रंप-मस्क के बीच किरकिरी जारी, लड़ाई में रूस को मध्यस्थ बनने का चढ़ा शौक, पुतिन ने रखा शरण देने का प्रस्ताव, अब मस्क के पिता पहुंचे मॉस्को

- ट्रंप-मस्क के बीच लड़ाई जारी
- एरॉल मस्क पहुंचे रूस
- मस्क के पिता ने की पुतिन की जम कर तारीफ
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला के मालिक एलन मस्क के रिश्तों में दूरियां बढ़ती जा रही हैं। इस किरकिरी के बीच मस्क के पिता एरॉल मस्क रूस पहुंचे हैं जहां उसका स्वागत दिल खोल कर किया जा रहा है। राजधानी मॉस्को में उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की तारीफों के पुल बांधे। दरअसल, रूस ट्रंप और मस्क की जुबानी जंग में मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए बेकरार है। हाल ही में राष्ट्रपति पुतिन ने मस्क को राजनीतिक शरण देने का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा था कि अगर मस्क रूस में शरण लेंगे तो इम इसके लिए तैयार हैं।
एरॉल मस्क ने की पुतिन की तारीफ
एलन मस्क के पिता एरॉल मस्क ने मॉस्को में राष्ट्रपति पुतिन की खुल कर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पुतिन काफी इंप्रेसिव शख्स हैं। एरॉल मस्क से जब पूछा गया कि अगर वह पुतनि से मिलते हैं तो उनसे क्या सवाल पूछेंगे? इस सवाल पर मस्क ने कहा कि उनका इतना कद नहीं है कि वह राष्ट्रपति से कुछ पूछें।
बिल को लेकर छिड़ी लड़ाई
आपको बता दें, कारोबारी एलन मस्क ने सलाहकार का पद छोड़ने के बाद ट्रंप की नीतियों का खुल कर विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने ट्रंप सरकार के वन बिग ब्यूटीफुल बिल एक्ट' की खूब आलोचना की। इसके बाद दोनों के बीच तनाव गहरा गया। बिल में इलेक्ट्रिक व्हीकल के खरीदने पर मिलने वाली टैक्स छूट को समाप्त करने की बात कही गई है। आपको बता दें कि, ट्रंप से पहले जो बाइडेन की सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल की खरीदी पर सात हजार पांच सौ डॉलर की टैक्स छूट दी थी। लेकिन अब ट्रंप इसे खत्म करने के मूड में हैं। इससे टेस्ला के मालिक एलन मस्क को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।
टैरिफ की नई नीति से मस्क को नुकसान
एलन मस्क को ट्रंप सरकार की नीतियां कुछ खास पसंद नहीं आ रही थीं। खास कर के नई टैरिफ नीति। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कई देशों पर टैरिफ बढ़ा दिया था जिससे मस्क की कंपनी टेस्ला को भारी नुकसान हुआ था। इस समय से जय और वीरू जैसे दोस्तों के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई। हाल ही में रईस कारोबारी ने कार्यकाल खत्म होने से ठीक एक दिन पहले Department of Government Efficiency (DOGE) प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया। यह विभाग अमेरिका के फिजूल खर्चों को कम करने का काम करता है।
Created On :   10 Jun 2025 12:51 PM IST