Trump Tariff on Piyush Goyal: 'राष्ट्र हितों से नहीं किया जाएगा समझौता' अमेरिका को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया दो टूक जवाब

राष्ट्र हितों से नहीं किया जाएगा समझौता अमेरिका को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया दो टूक जवाब
  • ट्रंप ने भारत पर लगाया भारी टैरिफ
  • भारत-अमेरिका की दोस्ती कुछ छिटपुट टिप्पणियों से ज्यादा मजबूत
  • भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील हुई फेल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पार भारी टैरिफ लगा दिया है, इसको लेकर दोनों देशों के रिश्तों में खटास पैदा हो गई हैं। इस बात को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सबकुछ ठीक चल रहा है, किसी प्रकार का कोई मन-मुटाव नहीं है। उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्ते काफी मजबूत हैं।

भारत-अमेरिका सच्चे दोस्त

केंद्रीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया है कि मतभेदों के बावजूद भी दोनों देश सच्चे दोस्त और सहयोगी बने रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भारत और अमेरिका की दोस्ती कुछ छिटपुट टिप्पणियों से भी ज्यादा मजबूत है। उन्होंने कहा कि समय के साथ दोनों देशों के रिश्तों को और बल मिलेगा। हालांकि, उन्होंने माना कि इस दिनों अमेरिका और भारत कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

न्यूज 18 से चर्चा करते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच जितनी भी चुनौतियां, उन्हें बहुत जल्द ठीक कर लिया जाएगा और हमारी दोस्ती पहले से ज्यादा मजबूत हो जाएगी। इसी साल के शुरूआत से दोनों देशों के बीच ट्रेड डील पर चर्चा शुरू हुई थी, लेकिन वह पूरी तरह से विफल रही। इसकी वजह रही कि भारत अपने कृषि और डेयरी मार्केट में अमेरिका की एंट्री नहीं चाहता है। वहीं, ट्रंप चाहता है कि इन दो क्षेत्रों में काम करे। बता दें कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय कारोबार 190 अरब डॉलर से ज्यादा का है।

राष्ट्र हितों से समझौता नहीं

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका समाधान की तलाश कर रहे हैं। आगामी कुछ महीनों में परिणाम तक पहुंच जाएंगे। उन्होंने अमेरिका को दो टूक जवाब देते हुए कहा "हमारे किसानों या मछुआरों को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी कदम अस्वीकार्य है। हम अपने किसानों, मछुआरों या राष्ट्र के हितों से कभी समझौता नहीं करेंगे।"

Created On :   5 Sept 2025 3:12 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story