एलन मस्क ने रचा इतिहास: जानें कितनी नेटवर्थ के साथ तोड़े सारे रिकॉर्ड? आज तक कोई नहीं हुआ इतना अमीर, देखें Top 10 अमीरों की लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एलन मस्क ने अमीर होने का इतिहास रच दिया है। फोर्ब्स के मुताबिक, 15 दिसंबर 2025 तक उनकी कुल संपत्ति 600 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर कर 677 बिलियन डॉलर हो गई है। आपको बता दें कि, इतिहास में इतनी संपत्ति किसी ने अर्जित नहीं की है। इस साल के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर लैरी पेज और तीसरे पर जेफ बेजोस का नाम शामिल है।
यह भी पढ़े -काले कपड़े, चेहरे पर नकाब...ब्राउन यूनिवर्सिटी में एग्जाम देने आए छात्रों पर चलाई अंधाधुंध गोलियां, 2 की मौत, ट्रंप का रिएक्शन
डेढ़ महीने महीने में कितनी संपत्ति बढ़ी?
जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर 2025 तक मस्क 500 बिलियन डॉलर से ज्यादा की संपत्ति के मालिक बन गए थे। वहीं, डेढ़ महीने के अंदर-अंदर उन्होंने 100 बिलियन डॉलर से भी अधिक संपत्ति आपने नाम कर ली है।
यह भी पढ़े -‘दुनिया में यहूदी-विरोधी भावना की कोई जगह नहीं’, ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच में फायरिंग पर अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस ने जताया दुख
किन-किन कंपनियों के मालिक हैं मस्क?
दक्षिण अफ्रीका में जन्म 28 जून 1971 को जन्म लेने वाले एलन मस्क एक बहुत बड़े उद्योगपति हैं। वह इन बड़ी कंपनियों के मालिक हैं-
टेस्ला: यह कंपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियाों का निर्माण करती है। इससे प्रदूषण कम होता है।
स्पेसएक्स: यह कंपनी रॉकेट बनाती है और अंतरिक्ष में सैटेलाइट भेजती है। इसका सपना है कि इंसान मंगल ग्रह पर लोगों के रहने की जगह बनाना है।
एक्स : यह एक सोशल मीडिया ऐप है जिसे एलन मस्क ने साल 2022 में $44 बिलियन में खरीदा था। पहले इस ऐप का नाम ट्विटर था। इसके जरिए लोग अपनी बात दूसरे तक पहुंचा सकते हैं।
2025 में टॉप 10 अमीर लोग कौन?
- एलन मस्क ($677 बिलियन)
- लैरी पेज ($266 बिलियन)
- जेफ बेजोस ($249 बिलियन)
- सर्गेई ब्रिन ($247 बिलियन)
- लैरी एलिसन ($243 बिलियन)
- मार्क जुकरबर्ग ($228 बिलियन)
- बर्नार्ड अरनॉल्ट ($202 बिलियन)
- स्टीव बाल्मर ($167 बिलियन)
- जेन्सेन हुआंग ($152 बिलियन)
- वॉरेन बफेट ($150 बिलियन)
Created On :   16 Dec 2025 10:15 AM IST












