Epstein Files Case: एपस्टीन की अय्याशी का अड्डा, इस कमरे में 'प्राइवेट डांस' समेत कई घिनौने कारनामे, रेड रूम में छुपे कितने राज?

एपस्टीन की अय्याशी का अड्डा, इस कमरे में प्राइवेट डांस समेत कई घिनौने कारनामे, रेड रूम में छुपे कितने राज?
एपस्टीन फाइल्स के बाहर आने से पूरी दुनिया के अधिकांश बड़े-बड़े नाम थर-थर कांप रहे हैं। कहा जाता है कि अपने एक खास कमरे में एपस्टीन बड़े बड़ों को अय्याशी करवाता था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एपस्टीन फाइल्स के बाहर आने से पूरी दुनिया के अधिकांश बड़े-बड़े नाम थर-थर कांप रहे हैं। कहा जाता है कि अपने एक खास कमरे में एपस्टीन बड़े बड़ों को अय्याशी करवाता था। उसके आलीशान फ्लैट में मौजूद इस कमरे को रेड रूम (Red Room) नाम दिया है गया है, जिससे जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कमरे में महिलाओं और मासूम बच्चियों से डांस कराया जाता था। यह कमरा अमेरिकी निवेशक और यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन के पेरिस स्थित एक फ्लैट में बनाया गया था।

रेड रूम में क्या-क्या होते थे कारमनामें?

रिपोर्ट्स में इस कमरे का जिक्र किया कि बंद खुफिया कमरे के भीतर महिलाओं को 'प्राइवेट डांस' करते हुए देखा गया था। वहीं, मिरर ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि यह फ्लैट है, जहां से बदनाम पीटर मैंडेलसन की अंडरवियर पहने तस्वीर सामने आई थी। रेफरी के इस कमरे को 'पापों का घर' भी कहा जाता है। इस रूम में फेमस महिलाएं बिना कपड़ों के डांस कर चुकी हैं। यहीं पर एपस्टीन ने कुछ सबसे जघन्य कृत्य (यौन अपराध) भी किए थे।

बड़े लोगों को खुश करने के लिए इवेंट संचालित

एपस्टीन का यह घर पेरिस के आर्क डी ट्रायम्फ के पास स्थित है, जहां से उसने ऐसे कई धिनौने कारनामें भी किए थे। यहीं पर वह एंट्रयू माउंटबेटन-विंडसर जैसे लोगों को खुश करने के लिए इस तरह के इवेंट संचालित करता था। अमेरिकी न्याय विभाग ने पिछले सप्ताह एपस्टीन फाइलों के संबंध में लेटेस्ट बैच जारी किया है, जिसमें एक दर्जन से ज्यादा वीडियो शामिल है। इन वीडियो फुटेज में एपस्टीन उसी रेड रूम में दिखाई दे रहा है।

इन वीडियो फुटेज में क्या-क्या दिखा?

न्याय विभाग ने जो वीडियो जारी किए हैं। उनमें महिलाओं के चेहरे धुंधले कर दिए गए हैं। जिसकी वजह से उनकी उम्र का पता नहीं लगाया जा सकता है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जिस कमरे में यह वीडियो दिखाए गए थे, वहीं पीटर मैंडेलसन अंडरवियर में दिखाई दिया। इसके साथ कुछ महिलाओं की तस्वीरें भी सामने आई है, जिनमें वह अधनंगी अवस्था में है। इस आलीशान अपार्टमेंट में डांस करते हुए वे अपने कपड़े उतारती हुई दिखाई दे रही है। यह भी माना जा रहा है कि ये वीडियो कमरे के अंदर अलग-अलग तारीखों पर रिकॉर्ड किए गए थे।

मैंडेलसन की ये तस्वीर

बीते हफ्ते प्रकाशित की गई तस्वीरों में मैंडेलसन एक महिला से बातचीत करते हुए नजर आए थे। उन्हें फाइनेंसर एपस्टीन ने कुल 75,000 अमेरिकी डॉलर का पेमेंट किया गया था। यह जानकारी उसके बैंक स्टेटमेंट से पता चली है, जो साल 2003 और 2004 के बताए जा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि मैंडेलसन को एपस्टीन ने कुछ अन्य खर्चों के लिए भी भुगतान किए थे। वहीं, मैंडेसन ने दावा किया कि उन्हें याद नहीं है कि कमरे में उनकी अंडरवियर वाली तस्वीर क्यों खींची गई थी।

अभी इस फ्लैट का मालिक है कौन?

एपस्टीन के इस फ्लैट का मालिक बल्गेरियाई प्लास्टिक पैकेजिंग टाइकून जॉर्जी टुचेव है, इन्होंने इस घर को 20 लाख पाउंड की छूट पर 82 लाख पाउंड में खरीदा था। इस प्रॉपर्टी में एक मसाज रूम भी है। इसके पहले यहां पर खोपड़ी और भौंहों वाली कलाकृतियां बनी हुई थी।

Created On :  

Tags

Next Story