Minerals Ministerial Meeting: EU से ट्रेड डील के बाद एस जयशंकर का अमेरिका में होगा पहला दौरा, अगले हफ्ते इस हाई लेवल मीटिंग में होंगे शामिल

EU से ट्रेड डील के बाद एस जयशंकर का अमेरिका में होगा पहला दौरा, अगले हफ्ते इस हाई लेवल मीटिंग में होंगे शामिल
अमेरिका में क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्ट्रियल बैठक होने वाली है जिसमें एस जयशंकर भी शामिल होने वाले हैं। अमेरिका के विदेश मेंत्री की मेजबानी में ये पहली हाई लेवल बैठक होने वाली है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में आने वाले हफ्ते में क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्ट्रीयल बैठक होने वाली है। इस बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल होने वाले हैं, जिसके लिए वे अमेरिका जाएंगे। ये अहम बैठक वॉशिंगटन डीसी में होने वाली है। अमेरिका वके विदेश मंत्री मार्को रूबियो की मेजबानी में होने वाली ये पहली हाई लेवल बैठक होने वाली है। इस बैठक के बाद एस जयशंकर और रूबियो की अन्य मुद्दों पर भी बातचीत हो सकती है। बता दें, क्रिटिकल मिनरल्स मिनिस्ट्रियल की बैठक का गोल पूरी दुनिया के कई देशों को एक मंच पर लाना है, जिससे अहम खनिजों की सप्लाई चेन को सुरक्षित करने में काम आ सके।

इस खनिजों की सप्लाई चेन में कितने मटीरियल शामिल?

इसमें लिथियम, कोबाल्ट, निकल जैसे कई सारे जरूरी मटीरियल शामिल हैं। ये मटीरियल्स इलेक्ट्रिक गाड़ियों और रिन्यूवल एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर डिफेंस सिस्टम तक शामिल हैं।

भारत और अमेरिका के बीच टेंशन जारी

बता दें, ये हाई लेवल मीटिंग ऐसे समय में हो रही है जब भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर काफी टेंशन चल रही है। साथ ही ईयू से हुए भारत की एफटीए के बाद एस जयशंकर की ये पहली अमेरिका यात्रा है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर जयशंकर अमेरिका जाते हैं तो दोनों देशों के रिश्तों में चल रही टेंशन कम हो सकती है। साथ ही पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मीटिंग की संभावनाओं पर भी बातचीत हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, एस जयशंकर अगर अमेरिका जाते हैं तो ये साफ हो जाएगा कि दोनों देशों के बीच की चिंताएं कम हो सकती हैं।

ईयू के साथ हुआ समझौता

विदेश मंत्री एस जयशंकर का अमेरिका दौरा भी ऐसे वक्त हो रहा है कि जब भारत ने हाल ही में यूरोपियन यूनियन के साथ फ्री ट्रेड अग्रीमेंट कर लिया है। ऐसे में ये समझौता अमेरिका से दबाव के बीच बहुत ही ज्यादा अहम माना जा रहा है।

Created On :  

Tags

Next Story