कंबोडिया में इतिहास में पहली बार महिला बनेगी नेशनल असेंबली की अध्‍यक्ष : प्रधानमंत्री

कंबोडिया में इतिहास में पहली बार महिला बनेगी नेशनल असेंबली की अध्‍यक्ष : प्रधानमंत्री
  • खुओन सुदरी कंबोडिया की नई पांच वर्षीय नेशनल असेंबली में होगी अध्यक्ष
  • प्रधान मंत्री समदेच टेको हुन सेन ने दी ये जानकारी

डिजिटल डेस्क, नोम पेन्ह। खुओन सुदरी कंबोडिया की नई पांच वर्षीय नेशनल असेंबली में अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालेंगी। इस प्रकार वह देश में इस शीर्ष पद को संभालने वाली पहली महिला बन जाएंगी। यह जानकारी प्रधान मंत्री समदेच टेको हुन सेन ने दी। 70 वर्षीय सुदरी वर्तमान में नेशनल असेंबली के दूसरे उपाध्यक्ष और कंबोडियन पीपुल्स पार्टी (सीपीपी) की स्थायी समिति की सदस्य हैं। प्रधान मंत्री ने बुधवार को सार्वजनिक रूप से जारी एक संदेश में कहा, "खुओन सुदरी नए कार्यकाल में नेशनल असेंबली की अध्यक्ष बनेंगी, इससे जो महिलाओं की भूमिका बढ़ेेेेगी।"

समाचार एजेंसी शिन्‍हुआ ने बताया कि वर्तमान प्रथम उपाध्‍यक्ष, चीम येप, नए कार्यकाल में अपना पद बरकरार रखेंगे, और सामाजिक मामलों, और युवा पुनर्वास के वर्तमान मंत्री वोंग सॉथ, इस विधायी निकाय में दूसरे उपाध्‍यक्ष का पद संभालेंगे। . यह घोषणा प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ सीपीपी द्वारा 23 जुलाई के आम चुनाव में नेशनल असेंबली में 125 में से 120 सीटें हासिल करने के बाद की गई। प्रधान मंत्री ने कहा कि नए कार्यकाल वाली नेशनल असेंबली और सरकार का गठन क्रमशः 21 और 22 अगस्त को किया जाएगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   10 Aug 2023 3:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story