मालदीव सियासत: मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू की कुर्सी खतरे में! महाभियोग की तैयारी में विपक्ष

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू की कुर्सी खतरे में! महाभियोग की तैयारी में विपक्ष
  • मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू की कुर्सी में!
  • महाभियोग की तैयारी में विपक्ष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अपने भारत विरोधी बयानों के लिए जाने जाने वाले मुइज्जू को चीन का बड़ा समर्थक भी कहा जाता है। हाल में ही मुइज्जू ने एक ऐसा काम किया है जिससे इनके खिलाफ महाभियोग की तैयारी शुरू हो गई है। बता दें कि, मुइज्जू ने विपक्ष की बिना मंजूरी के चार सांसदों को अपनी कैबिनेट में शामिल कर लिया। खबर है कि मुइज्जू की पार्टी पीएनसी के कई सांसदों ने भी विपक्षी दलों को अपना समर्थन देने में रुचि दिखाई है।

गद्दी खतरे में!

मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग की तैयारी शुरू हो गई है। राष्ट्रपति पद से हटाने के लिए मालदीव की संसद में 54 सांसदों की मदद से मुइज्जू को पद से हटाया जा सकता है। विपक्ष दावा कर रहा है कि उनके पास 56 सांसद है। बता दें कि, मालदीव की संसद में सबसे अधिक संख्या बल के साथ मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) सत्ता में काबिज है। एमडीपी ने डेमोक्रेट्स की मदद से राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को हटाने के लिए कदम बढ़ाए हैं।

भारत में क्यों आए चर्चा में मुइज्जू?

हाल में ही मालदीव सरकार के तीन मंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद मालदीव का काफी विरोध किया गया। बाद में मोहम्मद मुइज्जू सरकार ने उन मंत्रियों पर कड़ा फैसला लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया था। इसके बाद भी मालदीव जम्हूरी पार्टी (जेपी) के नेता कासिम ने मुइज्जू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने की बात कही थी।

जानें पूरा मामला

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप के दौरे पर गए थे। जिसके बाद उन्होंने 4 जनवरी को वहां की अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की। जिस पर मालद्वीप के कुछ नेताओं ने विवादित टिप्पणी की। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यूजर्स लक्षद्वीप की तुलना मालद्वीप से कर रहे हैं।

बता दें कि, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पार्टी के सदस्य जाहिद रमीज ने पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे का मजाक उड़ाया था। साथ ही, उन्होंने पीएम मोदी की तस्वीर पर भी विवादित टिप्पणी की। मालद्वीव नेता रमीज ने 5 जनवरी को एक ट्वीट करते हुए कहा कि बेशक यह अच्छा कदम है। लेकिन भारत कभी भी हमारी बराबरी नहीं कर सकता है। मालद्वीव पर्यटकों को जो सर्विस देता है वह भारत नहीं दे पाएगा। साथ ही, वे इतनी सफाई भी नहीं रख पाएंगे। हम सफाई पर रखते हैं। उनके कमरों से गंध आती है। जिससे टूरिस्ट को दिक्कत होती है।

Created On :   1 Feb 2024 3:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story