India-Pakistan Navy: भारत-पाकिस्तान की नौसेनाएं समुद्र में होगी आमने सामने, फायरिंग ड्रिल को लेकर दोनों देशों ने जारी की चेतावनी

- भारत पाकिस्तान की नौसेनाओं के बीच युद्ध अभ्यास
- समुद्र के उत्तरी अरब सागर इलाकों के लिए जारी की चेतावनी
- भारत जंगी जहाज का कर सकता है इस्तेमाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तनातनी चल रही है। इस बीच खबर सामने आई है कि दोनों देश की नौसेनाएं आज यानी सोमवार को अरब सागर में फायरिंग ड्रिल करने वाली है, इसको लेकर नोटिस भी जारी हो गया है। दोनों देशों की फायरिंग में महज 60 नॉटिकल मील की दूरी बताई जा रही है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान की मैरिटाइम बाउंड्री पर दुनिया के नजरें टिकी रहेगी।
सूचना के अनुसार, भारतीय नौसेना का जंगी जहाज इस फायरिंग ड्रिल में हिस्सा होगा। इसके लिए 11 अगस्त को उत्तरी अरब सागर में चेतावनी जारी कर दी गई हैं। यह अभ्यास सोमवार सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलने वाला है। हालांकि, नौसेना की तरफ से ये पुष्टि नहीं की गई है कि इस ड्रिल में किस जंगी जहाज का इस्तेमाल किया जाएगा और इसमें कौन सी मिलाइल अभ्यास में शामिल होगी।
भारतीय नौसेना ने अपने नोटिस में क्या कहा?
भारतीय नौसेना ने अपने नोटिस में कहा कि उत्तर अरब से गुजरने वाले कार्गो जहाज और ऑयल टैंकर इस इलाके में आने से बचे। उन्होंने आगे बताया कि दूसरे देशों की नौसेनाओं के युद्धपोत इस इलाकों से दूर रहे ताकि फायरिंग ड्रिल के दौरान समुद्री इलाके का उपयोग किया जा सकें।
इस पर पाकिस्तान सेना ने क्या कहा?
वहीं, पाकिस्तान ने इस फायरिंग ड्रिल को लेकर कहा कि देश की नौसेना इस ड्रिल को देखते हुए अपनी समुद्री सीमा में दो दिवसीय 11 से 12 अगस्त तक चेतावनी जारी की गई हैं। उसने आगे कहा कि ये ड्रिल सोमवार सुबह 4 बजे से मंगलवार दोपहर 3 बजे तक चलने वाली है।
Created On :   11 Aug 2025 1:21 AM IST