Pakistan Reaction On US Attack: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद पाकिस्तान का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- 'हमले से बढ़ सकता तनाव'

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद पाकिस्तान का पहला रिएक्शन आया सामने, कहा- हमले से बढ़ सकता तनाव
  • ईरान पर अमेरिका ने किया हमला
  • ईरान पर अमेरिकी हमले की पाकिस्तान ने की कड़ी निंदा
  • पाकिस्तान ने कहा क्षेत्रीय शांति के लिए बताया खतरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच युद्ध शुरू हुए एक सप्ताह से भी ज्यादा बीत चुका है। इसी बीच अमेरिका ने भी ईरान पर निशाना साधते हुए मिसाइलें दागी हैं। अमेरिका के इस हमले की पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कड़ी निंदा की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि, ईरान की संप्रभुता पर हुआ ये हमला क्षेत्रीय शांति के लिए एक बड़ा खतरा है।

क्या बोला पाक?

पाकिस्तान का कहना है कि, अमेरिका की तरफ से ईरान पर हुए इस हमले से दोनों देशों में हिंसा और तनाव बढ़ सकता है। साथ ही देशों की क्षेत्रों की शांति भंग हो सकती है। क्योंकि इजरायल की कार्रवाई पहले ही ईरान के लिए तनावपूर्ण हैं और अमेरिका भी इसका हिस्सा बनेगा तो तनाव और ज्यादा बढ़ सकता है।

अमेरिका ने किया संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन- पाकिस्तान

पाकिस्तान ने आगे कहा है कि, इन हमलों ने अंतर्राष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के नियमों को तोड़ा है। ईरान को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है और उस पर इस तरह के हमले करना किसी भी तरह से ठीक नहीं है। ये अंतर्राष्ट्रीय नियमों के खिलाफ एक बड़ा कदम हो सकता है।

बातचीत से समाधान

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने आगे अन्य देशों से अपील करते हुए कहा है कि, वे आम नागरिकों की जान और संपत्ति का सम्मान करते हुए युद्धए जैसी कार्रवाईयों को रोकें। सभी पक्षों को अंतर्राष्ट्रीय कानून, खासतौर पर मानवाधिकार कानून का पालन भी करें। पाकिस्तान ने मौजूदा हालातों को देखते हुए बातचीत करके और कूटनीति से संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों का पालन करने पर भी जोर दिया है।

Created On :   22 Jun 2025 3:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story