Iran Reaction On US Attack: 'ना ही कोई मरा और ना ही', अमेरिका के हमले के बाद ईरान की प्रतिक्रिया आई सामने, एईओआई ने अमेरिकी हमले को दिया अंतर्राष्ट्रीय उल्लंघन करार

- अमेरिका ने किया ईरान पर हमला
- अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमले का किया दावा
- ईरान ने बताया अंतर्राष्ट्रीय उल्लंघन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच युद्ध जारी है। इसी बीच अमेरिका ने भी ईरान पर हमला साधा है। अमेरिका ने शनिवार (21 जून) को ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान में स्थित तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। इसके बाद ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्थान यानि एईओआई ने रविवार (22 जून) को आधिकारिक बयान जारी किया है। एईओआई ने कहा है कि, हमारे सभी न्यूक्लियर साइट्स पूरी तरह से सुरक्षित हैं। कोई भी रेडिएशन नहीं लीक हुआ है, जांच में किसी भी तरह के नुकसान का संकेत नहीं मिला है।
ईरान की परमाणु संस्थान का क्या है कहना?
ईरान की परमाणु संस्थान का साफ कहना है कि, अमेरिका के हमलों से ईरान का परमाणु कार्यक्रम बिल्कुल भी प्रभावित नहीं होगा। हमारा परमाणु कार्यक्रम एक राष्ट्रीय औद्योगिक परियोजना है। जिसको हम हर कीमत पर जारी रखा जाएगा। ये बयान अमेरिका उस दावे का विरोध है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि फोर्डो पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है।
कोई रेडिएशन नहीं हुई लीक- एईओआई
अमेरिका की बमबारी के बाद ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि रेडिएशन का रिसाव हो रहा है। इसको लेकर भी एईओआई ने जानकारी देते हुए इन अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि, सुरक्षा जांच में सभई सेंटर रेडिएशन फ्री ही मिले हैं। जनता से उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि, बिल्कुल भी चिंता ना करें और बिल्कुल भी ना घबराएं। उनके सारे न्यूक्लियर प्लांट पूरी तरह से सेफ हैं।
अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन- एईओआई
एईओआई ने अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा है कि, हम कानूनी कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। वैश्विक स्टेजेस पर भी हम अमेरिका की निंदा करनेंगे। साथ ही ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से समर्थन मांगा और शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के अधिकार की रक्षा करने की अपील की है। वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हमलों को बहुत ही सफल बतया है और कहा है कि फोर्डो जैसी किलेबंद साइट को भी खत्म कर दिया है। हमारे बी-2 स्टील्थ बॉबर्स ने एकदम सही और सीधा निशाना साधा है। अमेरिका ने निशाना साधने के लिए 6 GBU-57 MOP बमों का इस्तेमाल किया है। साथ ही 30 टॉमहॉक मिसाइलों का भी इस्तेमाल करके ईरान पर हमला किया है।
Created On :   22 Jun 2025 1:32 PM IST