आम चुनाव 2024 LIVE UPDATE: बांग्लादेश में विपक्षी पार्टियों के विरोध, हिंसा, आगजनी , बहिष्कार के बीच वोटिंग खत्म, शेख हसीना का जीतना लगभग तय!

बांग्लादेश में विपक्षी पार्टियों के विरोध, हिंसा, आगजनी , बहिष्कार के बीच वोटिंग खत्म, शेख हसीना का जीतना लगभग तय!
  • बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए आज मतदान
  • चुनाव का जमकर विरोध कर रही है विपक्षी पार्टियां
  • चुनाव पर भारत समेत चीन,रूस और अमेरिका की नजर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज रविवार 7 जनवरी को बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान हो रहा हैं। बांग्लादेश की कुल आबादी 17 करोड़ है। शेख हसीना चौथी बार सत्ता में आने की तैयारी में है।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश में हो रहे 2024 के आम चुनाव के लिए आज ढाका में अपना वोट डाला। बांग्लादेश में आज 2024 के आम चुनाव के लिए हो रहे मतदान पर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा, हमारा देश संप्रभु और स्वतंत्र है। हमारी आबादी बड़ी है। हमने लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार स्थापित किए हैं। मैं यह सुनिश्चित करना चाहती हूं कि इस देश में लोकतंत्र कायम रहे।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चुनाव के दौरान भारत को संदेश देते हुए कहा, भारत हमारा भरोसेमंद दोस्त है। हमारे मुक्ति संग्राम के दौरान, उन्होंने हमारा समर्थन किया,1975 के बाद, जब हमने अपना पूरा परिवार खो दिया। उन्होंने हमें आश्रय दिया। इसलिए भारत के लोगों को हमारी शुभकामनाएं।

बांग्लादेश की विपक्षी पार्टियां चुनाव का जमकर विरोध कर रही है। मुख्य विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने बायकॉट का बिगुल बजा रखा है। प्रधानमंत्री शेख हसीना की अगुवाई में 14 पार्टियों का गठबंधन विपक्षी दल बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के खिलाफ है। चुनाव के विरोध की हिंसा में जल रहा बांग्लादेश पर कई देशों भारत,चीन,रूस और अमेरिका की नजर है।

इसके पीछे की वजह बांग्लादेश की आर्थिक और राजनीतिक हालातों को बताया जाता है। 1971 में जन्में बांग्लादेश का 52 सालों का इतिहास किसी से छिपा नहीं है। बांग्लादेश के भारत के साथ मजबूत संबंध है। बांग्लादेश की सुरक्षा एजेंसियों से भारत को1996 से 2001 तक और फिर 2009 से सहयोग मिला है। सत्ता में रहते हुए शेख हसीना सरकार ने बांग्लादेश में भारत विरोधी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अहम निर्णय लिए। बांग्लादेश चुनावी नतीजों का भारत और बांग्लादेश संबंधों पर भी असर पड़ेगा।

Live Updates

  • 7 Jan 2024 11:28 AM GMT

    8 जनवरी को आएंगे नतीजे

    बांग्लादेश में आज आम चुनाव के लिए मतदान हुआ। नतीजों की ऐलान 8 जनवरी को होगा,  शेख हसीना का संसदीय चुनाव जीतना लगभग तय माना जा रहा है। इसके पीछे की मुख्य वजह बांग्लादेश में मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने इस चुनाव का बहिष्कार किया है।

  • 7 Jan 2024 11:24 AM GMT

    बीएनपी ने चुनाव को दिखावटी चुनाव कहा

    बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने आम चुनाव को लेकर हड़ताल का नेतृत्व किया।  बीएनपी ने मतदाताओं से मतदान न करने का आग्रह किया। विरोधी पार्टियों ने चुनाव को  दिखावटी चुनाव की संज्ञा दी।  जबकि 76 वर्षीय पीएम शेख हसीना ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना विश्वास रखने और जनता से वोट डालने की अपील की। 

  • 7 Jan 2024 11:21 AM GMT

    बांग्लादेश में वोटिंग खत्म

    प्रधानमंत्री शेख हसीना को चौथा कार्यकाल देने की गारंटी वाले चुनाव में रविवार को वोटिंग हुई, विपक्षी दलों ने उनकी सरकार पर बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों के हनन और विपक्ष की क्रूर कार्रवाई का आरोप लगाया। विरोधी पार्टी ने चुनावी बहिष्कार किया। 

  • 7 Jan 2024 5:17 AM GMT

    कड़ी सुरक्षा में वोटिंग

    विपक्षी पार्टियों के द्वाला लगातार चुनावों का बहिष्कार किया जा रहा है। विपक्षी दलों के विरोध, हिंसा,आगजनी और कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग की जा रही है। 

  • 7 Jan 2024 5:15 AM GMT

    बांग्लादेश में 8 बजे से जारी हैं वोटिंग

    बांग्लादेश में 300 सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरु हो गई थी। नतीजे कल 8 जनवरी को आने की उम्मीद है। 

Created On :   7 Jan 2024 3:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story