PM Ramgoolam Visit to India: 9 सितंबर से भारत के दौरे पर रहेंगे मॉरीशस पीएम रामगुलाम, भारतीय विदेश मंत्रालय ने दी ये अहम जानकारी

- आठ दिन भारत में रुकेंगे मॉरीशस पीएम
- भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवास की दी बधाई
- भारत और मॉरीशस के बीच कैसे है संबंध
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में अमेरिकी टैरिफ को लेकर हलचल मची हुई हैं। इसी बीच मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम अपनी 8 दिवसीय भारत यात्रा पर रहेंगे। ये जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी है। उन्होंने कहा कि 9 से 16 सितंबर तक मॉरीशस पीएम भारत में रहेंगे। बता दें कि उनके वर्तमान कार्यकाल का पहला दौरा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता हो सकती है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने बताया कि पीएम रामगुलाम इससे पहले साल 2014 में भारत आए थे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण सामारोह में शामिल हुए थे। इस वजह से भारत आए थे।
पीएम रामगुलाम भारत के इन क्षेत्रों का करेंगे दौरा
विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा, "प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम 9 से 16 सितंबर तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे दिल्ली के अलावा मुंबई, वाराणसी, अयोध्या और तिरुपति भी जाएंगे। मुंबई में वे एक व्यावसायिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।"
भारत ने पिछले महीने अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया था। इस मौके पर मॉरीशस के पीएम ने पीएम मोदी और जनता को शुभकामनाएं प्रेषित की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के रिश्ते इतिहासिक और संस्कृति में गहराई तक समाए हुए हैं। इस पर पीएम मोदी ने पीएम रामगुलाम का धन्यवाद किया था। इसके साथ ही भारत का 'रणनीतिक और विश्वसनीय साझेदार' भी बताया गया था।
भारत और मॉरीशस के बीच कैसे है संबंध?
इसके पहले पीएम मोदी मॉरीशस पहुंचे थे, जहां वे 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह का हिस्सा बने थे। इस दौरान उन्होंने वहां के पीएम रामगुलाम और राष्ट्रपति धरम गोकहूल से मुलाकात की थी। बता दें कि दोनों देशों की दोस्ती साझा इतिहासिक, जनसंख्यिकी और संस्कृति के आधार पर मजबूत है। भारत के शुरुआती स्वतंत्र सालों से ही गहरे और भरोसेमंद रिश्तें रहे हैं।
Created On :   6 Sept 2025 2:04 AM IST