Protest Update: नेपाल के साथ-साथ फ्रांस में भी हुआ भारी प्रदर्शन, जानें क्या हैं ताजा हाल?
By - Bhaskar Hindi |11 Sept 2025 5:46 PM IST
- नेपाल और फ्रांस में हो रहा है भारी हंगामा
- नेपाल और फ्रांस की सड़कों पर लोग कर रहे हैं प्रदर्शन
- जानें दोनों जगहों के क्या हैं अपडेट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल और फ्रांस में लगातार लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। नेपाल में हाल-फिलहाल अंतरिम सरकार को लेकर हाहाकार हो रहा है। नेपाल में अंतरिम सरकार के चुनाव को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस और सरकार फ्रांस के लोगों को शांत करने में जुटी हुई है। फ्रांस में हर जगह भारी हंगामा हो रहा है। लोग तोड़फोड़ कर रहे हैं सड़कें ब्लॉक कर रहे हैं। दोनों ही देशों में एक जैसे ही मुद्दों को लेकर प्रदर्शन हो रहा है। फ्रांस और नेपाल की सरकार को हटाने के मुद्दे से ही लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू किया है।
नेपाल में क्या हैं हालात?
नेपाल के हालातों की बात करें, तो यहां पर काठमांडू में जगह-जगह आगजनी जैसी हरकतें हो रही हैं। वहीं, अभी नेपाल में अंतरिम सरकार को चुनने को लेकर बवाल हो रहा है। एक तरफ जस्टिस सुशीला कार्की हैं तो दूसरी तरफ नेपाल के प्रसिद्ध इंजीनियर कुलमन घीसिंग हैं। दोनों के बीच ही घमासान युद्ध छिड़ा हुआ है कि देश का नेतृत्व कौन करेगा।
फ्रांस में 'ब्लॉक एवरीथिंग' का चल रहा है नारा
फ्रांस में अब भी प्रदर्शन जारी है। साथ ही पूरे सोशल मीडिया में ब्लॉक एवरीथिंग का नारा चल रहा है। ये आंदोलन इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ हो रहा है और राष्ट्रपति कार्यकाल के सबसे बड़े राजनीतिक संकटों में से एक माना जा रहा है। इस वक्त सोशल मीडिया में ब्लॉक एवरीथिंग का नारा लग रहा है और सभी लोग लगातार प्रदर्शन करने रोड पर उतर आए हैं। दोनों ही देशों में प्रदर्शन करने की वजह सिर्फ और सिर्फ करप्ट सरकार और उनके झूठे वादों को माना जा रहा है। ऐसे में देखना होगा कि ये सिचुएशन कब तक थमती है।
Created On :   11 Sept 2025 5:26 PM IST
Next Story