लाहौर में 2 महीने में दुष्कर्म के 73 मामले दर्ज

73 cases of rape in 2 months registered in Lahore
लाहौर में 2 महीने में दुष्कर्म के 73 मामले दर्ज
लाहौर में 2 महीने में दुष्कर्म के 73 मामले दर्ज
हाईलाइट
  • लाहौर में 2 महीने में दुष्कर्म के 73 मामले दर्ज

लाहौर, 15 मार्च (आईएएनएस)। नए दशक के पहले दो महीनों में लाहौर में दुष्कर्म के 73 मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें पांच मामले सामूहिक दुष्कर्म के हैं।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 2019 में सामूहिक दुष्कर्म के 10 मामले दर्ज हुए थे, वहीं इस साल प्रथम दो महीने में ही सामूहिक दुष्कर्म के पांच मामले दर्ज हो चुके हैं।

पिछले साल के इन 10 मामलों में पुलिस ने जांच के बाद 28 लोगों को गिरफ्तार किया।

इस साल दर्ज हुए सामूहिक दुष्कर्म के पांच मामलों में से दो मामलों में आरोपियों को दोषी ठहराया गया, एक मामला खारिज कर दिया गया और दो मामलों में जांच चल रही है।

इन मामलों में पुलिस ने सात संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जांच पूरी होने के बाद दुष्कर्म के 22 मामलों में इन्हें आरोपी बनाया गया, जबकि तीन मामलों को छोड़ दिया गया।

एसएसपी (जांच) जीशान असगर ने कहा कि इस साल अब तक 43 मामलों की जांच चल रही है। असगर ने कहा पुलिस ने दो महीनों में 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने लिखा है कि महिला अधिकारों के लिए काम करने वाले गैर-सरकारी संगठनों के आंकड़ों के अनुसार, 2018 में दुष्कर्म के 2,937 मामले दर्ज हुए।

2019 में यौन शोषण के साढ़े तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आए।

Created On :   15 March 2020 6:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story