Rajnath Singh Morocco Visit: मोरक्को में राजनाथ सिंह ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर दी प्रतिक्रिया, पाकिस्तान पर भी साधा जमकर निशाना, जानें क्या कहा?

- मोरक्को में बोले राजनाथ सिंह
- अमेरिकी टैरिफ को लेकर दी प्रतिक्रिया
- पाकिस्तान को लेकर भी राजनाथ सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोरक्को के दौरे पर गए हैं। वहां पर उन्होंने भारतीयों को संबोधित करते हुए टैरिफ के मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वहां पर बताया है कि टैरिफ बढ़ने के बावजूद क्यों भारत ने जवाब नहीं दिया था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि वो अचानक से 25 प्रतिशत टैरिफ क्यों लगा है। राजनाथ सिंह 21 सितंबर को दो दिवसीय यात्रा पर हैं और वे कासाब्लांका पहुंचे थे। उन्होंने पाकिस्तान को लेकर भी तीखी प्रतिक्रियाएं दी हैं। राजनाथ सिंह ने कहा है कि, पीओके अपने आप भारत के पास ही आएगा।
राजनाथ सिंह पीओके को लेकर क्या कहा?
राजनाथ सिंह ने मोरक्कों में पीओके और पाकिस्तान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। एएनआई के मुताबिक, उन्होंने पीओके को लेकर कहा है कि, 'पीओके अपने आप भारत के पास आएगा। वहां पर अब मांग हो रही है। मैंने पांच साल पहले ही कह दिया था कि पीओके अपने आप भारत के पास आएगा। इसके लिए तो हमले की भी जरूरत नहीं है। वो हमारा ही है। पीओके के लोग खुद ही कहने लगेंगे कि वे भारतीय हैं।'
अमेरिकी टैरिफ पर क्या बोले रक्षा मंत्री?
अमेरिका के टैरिफ को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि, हमने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है, इसलिए ही जो भी लोग उदार और बड़े दिलवाले होते हैं वे किसी भी बात का तुरंत ही जवाब बिल्कुल नहीं देते हैं।
मोरक्को का दौरा हो सकता है ऐतिहासिक
आपको बता दें, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत के पहले रक्षा मंत्री हैं जिन्होंने मोरक्को का दौरा किया है। इस यात्रा को भारत और मोरक्को के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक जरूरी फैसला बताया है।
Created On :   22 Sept 2025 3:00 PM IST