सिंध की दरगाह में जबरन मुस्लिम बनाई गई हिंदू लड़की, पिता ने लगाई गुहार

A hindu girl Nisha forcibly Conversion in muslim at Sindh dargah
सिंध की दरगाह में जबरन मुस्लिम बनाई गई हिंदू लड़की, पिता ने लगाई गुहार
सिंध की दरगाह में जबरन मुस्लिम बनाई गई हिंदू लड़की, पिता ने लगाई गुहार

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में एक बार फिर से एक हिन्दू लड़की को जबरन मुस्लिम बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हिन्दू लड़की निशा को जबरन इस्लाम कबूल कराया गया और उसकी शादी मुस्लिम लड़के से करा दी गई। बताया जा रहा है कि निशा को अगवाकर सिंध की दरगाह में ले जाया गया और जबरन उसका धर्मांतरण करा दिया गया। यह मामला सिंध के घोटकी जिले के भरचंडी इलाके का है। बता दें कि निशा को जबरन मुसलमान बनाकर निकाह कराने में स्थानीय नेता मियां मिट्ठू का हाथ होने की पुष्टि हुई है। 

 

जबरन इस्लाम कबूल कराया

जानकारी के अनुसार, निशा पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अकील इलाके में रहती थी, धर्मांतरण करने के बाद उसका नाम सकीना कर दिया गया है। सकीना से जबरदस्ती कहलवाया गया है कि उसने अपनी इच्छा से इस्लाम कबूल किया है और उसने एक मुस्लिम युवक से निकाह भी कर लिया है। इस मामले में निशा के पिता दीवान मल ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। इसके साथ ही इलाके के रसूखदार मुसलमानों से बेटी की साथ हुई ज्यादती की गुहार लगाई। मानवाधिकार कार्यकर्ता कपिलदेव सिंधी ने भी आरोप लगाया है कि निशा को जबरन मुस्लिम बनाया गया है।

 

 

न्यूयार्क टाइम्स में भी छप चुकी खबर


यह मामला न्यूयार्क टाइम्स में भी प्रकाशित हो चुका है कि एक दरगाह के संचालक अपने भाई मियां शमां की मदद से वह अगवा की गई हिंदुओं लड़कियों को जबरन मुसलमान बनाता है और फिर उनका निकाह किसी मुसलमान लड़के से करा देता है। इस सप्ताह घोटकी जिले की हिंदू लड़की निशा को जबरन मुसलमान बनाया गया। यह दरगाह भरंचडी शरीफ के तौर पर जानी जाती है, लेकिन इलाके में इसकी पहचान एक ऐसी दरगाह के तौर पर है जहां हिंदू लड़कियों को जबरन मुसलमान बनाया जाता है।

 

हर महीने अगवा होतीं हैं हिंदू लड़कियां

 

यह दावा किया जा रहा है कि अब तक इस दरगाह में 200 हिंदू लड़कियों को उनकी मर्जी के बिना जबरन मुसलमान बनाकर उनका निकाह कराया जा चुका है। खुद पाकिस्तान मानवाधिकार आय़ोग ने यह माना था कि हर महीने करीब 20 हिंदू लड़कियां अगवा की जाती हैं। सिंध में हिंदू लड़कियों को अगवा करने का धंधा इतना तेज हो गया है कि अधिकांश मां-बाप उन्हें स्कूल ही नहीं भेज रहे हैं। 


 

Created On :   11 Feb 2018 8:44 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story